फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man gangraped with minor girl in Agra of Uttar Pradesh

धर्मस्थल की छत पर किशोरी से गैंगरेप, विरोध करने पर की पिटाई

Sun, 12 Nov 2017 11:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, आगरा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 12 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
two young man gangraped with minor girl in Agra of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
धर्मस्थल की छत पर किशोरी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विरोध करने पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई भी की। जानिए कहां हुई शर्मनाक घटना...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। खंदौली थाना इलाके के एक गांव में शनिवार देर शाम घर से शौच के लिए खेत में गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ रास्ते में स्थित धर्मस्थल की छत पर गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 3 महीने तक लड़की को बनाया बंधक, पांच युवक वीडियो बनाकर करते रहे दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को रविवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आरोप है कि दो युवक उसे करीब 500 मीटर दूर बने एक धर्मस्थल में छत पर ले गए। वहां किशोरी ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी के साथ रेप किया। 

two young man gangraped with minor girl in Agra of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
काफी समय तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। किशोरी का चाचा जब तलाश करते धर्मस्थल के पास पहुंचा तो वहां छत पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। वह उन्हें देखकर छत से कूद कर भाग गया। 

पढ़ें:- चाचा ने की मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार, खून खौल जाएगा

किशोरी के चाचा ने छत पर जाकर देखा तो दूसरा युवक भी मिल गया। उसने किशोरी के चाचा से मारपीट कर दी। किशोरी के परिजन रविवार की सुबह थाना खंदौली पहुंचे और मामले की शिकायत की। 

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने छत से आरोपियों के जूते बरामद किए हैं। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed