फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man dies after car overturn in canal mathura news

मथुरा: ओवरटेक करने की कोशिश में नाले में गिरी कार, दो फुफेरे भाइयों की मौत

Thu, 04 Apr 2019 06:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
two young man dies after car overturn in canal mathura news
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के बरसाना क्षेत्र में कोसी-नंदगांव रोड पर नंदगांव रजबहा के पास वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई कार नाले में पलट गई। हादसे में दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। कार नाले में छह फीट पानी में डूब गई थी। 
विज्ञापन


कार सवार दोनों फुफेरे भाई कोसीकलां की मीणा कालोनी स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने कार को क्रेन की सहायता से नाले से बाहर निकलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
राजस्थान के अलवर निवासी वेदप्रकाश मीणा (32) पुत्र बाबूलाल अपने फुफेरे भाई मुकेश (27) पुत्र रामअवतार निवासी रुपवास अलवर के साथ बुधवार को कार से कोसीकलां की मीणा कालोनी स्थित ससुराल जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में डूब गई थी कार

रात को वाहन को ओवरटेक करते हुए कार अनियंत्रित होकर रजबहा के पास नाले में गिर गई। छह फीट पानी में कार डूब गई थी। गुरुवार की सुबह बरसाना पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने क्रेन से कार को निकलवाकर शव कब्जे में लिए। 

मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी है।

वेदप्रकाश और मुकेश दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे थे। वेदप्रकाश की शादी हो चुकी थी, उस पर एक सात साल की बेटी है, जबकि मुकेश अविवाहित है। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed