{"_id":"5c7e9168bdec2213ef2d0f01","slug":"two-young-man-arrested-for-killing-retired-naval-personnel-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के स्टंप से किया था रिटायर्ड नौसेना कर्मी का खून, सामने आई यह वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के स्टंप से किया था रिटायर्ड नौसेना कर्मी का खून, सामने आई यह वजह
Tue, 05 Mar 2019 08:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी लक्ष्य विद्रा पुलिस की हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 स्थित मैदान में हुई नौसेना के सेवानिवृत्त कर्मी एडवर्ड मैसी की हत्या का पुलिस ने खुलासा हो जाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात मैसी के पास घर जमाई बनकर रह रहे उनके दामाद आमिर ने दोस्त लक्ष्य बिंदा के साथ मिलकर की थी। आमिर मैसी की पेंशन की रकम को हड़पना चाहता था।
मैसी उसे पैसे नहीं देते थे। उसे लगता था कि मैसी की हत्या के बाद पेंशन उनकी पत्नी को मिलेगी। उनसे उसे पैसे मिल जाया करेंगे। बिंदा तोता का ताल स्थित मालवीय कुंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि साजिश आमिर ने तैयार की थी। बिंदा की निशानदेही पर मैसी के खून से सने कपड़े, शराब के चार खाली क्वार्टर, वारदात में इस्तेमाल स्टंप और पत्थर बरामद किए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुआ खुलासा
पुलिस ने शाहगंज क्षेत्र के एक शराब के ठेके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। यहां पर एडवर्ड मैसी आटो खड़ा करता नजर आ रहा है। उसके साथ दो और लोग हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में लगी। पता चला कि इनमें से एक आमिर है और दूसरा बिंदा। पुलिस ने बिंदा को गिरफ्तार किया तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
लाल डिग्गी, नगला मोहन, थाना शाहगंज निवासी एडवर्ड मैसी उर्फ सुरेश (62) पुत्र चंदू मैसी सेवानिवृत्त होने के बाद आटो चलाने लगे थे। 27 फरवरी की सुबह आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 के मैदान में उनकी लाश आटो में पड़ी मिली थी। सिर पर प्रहार करके उनको मारा गया था।