फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two workers killed in theka

दो कर्मचारियों की हत्या कर शराब के ठेके में लूट

Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two workers killed in theka
सेल्समैन राहुल - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के बल्केश्वर नगर, चांदनी चौक स्थित मुन्नालाल मार्केट में देशी शराब के ठेके में शुक्रवार रात को सेल्समैन राहुल और कैंटीनकर्मी कमलेश की गला दबाकर हत्या कर दी। लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए गए। शव शनिवार सुबह ठेके के अंदर बने केबिन में बंद मिले। इसका ताला तोड़कर पुलिस जैसे ही शव लेकर चली, वैसे ही दोनों के परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा दिया। राहुल और कमलेश के साथ ठेके पर ही सोने वाला सफाईकर्मी कम्मो वारदात के बाद से लापता है।
विज्ञापन


ठेके पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है। इससे सुराग मिल सकता है। मुन्नालाल मार्केट में स्थित यह ठेका धौलपुर के बाड़ी निवासी लोकेंद्र का है। नगला राजमल, नारखी, फीरोजाबाद निवासी रवि पांच जनवरी से इसमें कैंटीन चला रहा था। मारा गया कैंटीनकर्मी कमलेश उसी के गांव का था। सेल्समैन राहुल छिकाऊ, पचोखरा, फीरोजाबाद का रहने वाला था। राहुल, कमलेश और कम्मो रात को ठेके के अंदर सोते थे। शुक्रवार रात भी सोने के लिए रुके थे।
विज्ञापन


ठेका कर्मचारी रामप्रवेश ने बताया कि वह शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे आया तो केबिन के अंदर जाली से देखने पर कमलेश का शव तख्त और राहुल का शव फर्श पर पड़ा था। राहुल के गले में कपड़ा पड़ा हुआ था। कम्मो मौके पर नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के दौरान मृतकों के परिवारीजन पुलिस से भिड़ गए। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारी। एसपी सिटी सुशील कुमार घुले ने बताया कि वारदात में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed