फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two robbers have been caught to help of bravery student

बहादुर बिटिया ने पकड़वाए दो लुटेरे

Wed, 02 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 02 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
two robbers have been caught to help of bravery student
आवास विकास कालोनी के सेक्टर दस में एक छात्रा ने अकेले ही मोबाइल लुटेरों से मुकाबला किया। बहादुर लड़की ने बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को शर्ट पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। बाइक असंतुलित होने पर दूसरा लुटेरा भी गिर पड़ा। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने दोनों लुटेरों की जमकर धुनाई लगा दी। भीड़ उन्हें लेकर थाने पहुंच गई। छात्रा का कहना था कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। इसलिए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह निवासी पूजा एक इंजीनियर कालेज में बायोटेक की छात्रा है। वह सोमवार शाम तकरीबन 4:45 बजे कालेज से पैदल ही मोबाइल से बात करते हुए घर लौट रही थी। सेक्टर दस स्थित कार स्पा के पास काले रंग की पैशन प्रो बाइक पर आए दो लड़कों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बाइक से भागने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने पीछे बैठे लुटेरे की शर्ट पकड़कर खींच लिया। वह बाइक से गिर पड़ा। बाइक असंतुलित होने से दूसरा भी गिर पड़ा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों की जमकर धुनाई लगाई। एक लुटेरे के पास से मोबाइल मिल गया। लोग लुटेरों को लेकर थाना सिकंदरा पहुंचे। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। बाइक जब्त कर ली गई है। दोनोें को किशोर गृह भेज दिया। उनकी जमानत लेने भी कोई नहीं आया।
विज्ञापन

कम उम्र में बन गए अपराधी
पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुरा क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपी 14 साल के हैं और जूता बनाने के कारखाने में काम करते हैं। रुपयों के लालच में लुटेरे बन गए। उन्होंने छिनैती की कई घटनाओं को कबूल किया है। जब पुलिस ने दोनों को बताया कि अब वे किशोर गृह जाएंगे तो रोने लगे। अपनी करनी पर पछतावा भी होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed