फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two groups clashes in etah markets over money dispute

एटा: 600 रुपए को लेकर बाजार में व्यापारियों के बीच मारपीट, मची भगदड़

Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 07:44 PM IST
सार

  • महिलाओं की भीड़ भरे बाजार में मची भगदड़, दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरे
  • सात नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो तीन लोग चुटैल
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, विधायक नहीं करा सके समझौता

विज्ञापन
two groups clashes in etah markets over money dispute
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर के बाजार बाबूगंज में गुरुवार को 600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदायों के व्यापारियों के बीच मारपीट हो गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पीड़ित व्यापारी की ओर से तहरीर देकर सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


शहर के कॉस्मेटिक और कपड़ा बाजार बाबूगंज में फड़ लगाकर व्यापार करने वाले दीपक गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी भगीपुर की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि अदनान, सैफ पुत्र नदीम, शादाब पुत्र नईम, अरमान पुत्र परवेज, परवेज, नदीम, अरशद सहित 10-15 अज्ञात लोग लाठी डंडा लेकर फड़ पर आए और मारपीट करने लगे। बचाने आए अजय गुप्ता और शिवा के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

 

दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के बीच में हुई मारपीट के बाद बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे। पुलिस को खबर मिली तो एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ इरफान नासिर खां, सीओ सकीट देवआनंद, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस के साथ बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों को आईं हल्की चोटें

पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। मारपीट की वारदात में अजय और शिवा को हल्की चोटें भी आईं हैं। दो समुदायों का मामला होने के चलते सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी कोतवाली पहुंच गए और समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि बाबूगंज में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो समुदायों के बीच मारपीट को लेकर बाजार के कुछ व्यापारियों ने शटर गिरा लिए थे, कुछ ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed