फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two groups clash over Acacia tree in mainpuri

मैनपुरी: बबूल के पेड़ को लेकर चलीं गोलियां, वृद्धा समेत तीन घायल, गांव में दहशत

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
two groups clash over Acacia tree in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नगला पंछी में शुक्रवार की रात बबूल के पेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंच गए। पुलिस ने चार आरोपियों को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला पंछी में एक बबलू का पेड़ खड़ा है। इसे काटने को लेकर शुक्रवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों के विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां की तड़तड़ाहट से गांव दहल गया। लोग दहशत में आए गए। फायरिंग में गोली लगने से 60 वर्षीय रेशमा देवी व दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर प्रेमी से मिलने आगरा आई जबलपुर की महिला, यहां पता चली चौंकाने वाली सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स एएसपी ओम प्रकाश के साथ मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नजर सिंह, अवतार यादव, भीमसेन और हरिओम को असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed