फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two crooks caught Pulsar riders triumph of courage

विजय के साहस से पकड़े पल्सर सवार दो बदमाश

Mon, 21 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 21 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two crooks caught Pulsar riders triumph of courage
मिढ़ाकुर के गांव बरारा पर रविवार दोपहर पल्सर और स्पलेंडर बाइक सवार सवार चार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 49 हजार रुपए की लूट की। इसी बीच रास्ते से गुजरते किसान विजय की भी बाइक रोक ली। उससे पर्स लूट लिया। विजय ने शोर मचाया तो उस पर तमंचे से एक फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। साहसी विजय ने खेत में जाकर शोर मचाया तो बदमाशों के होश उड़ गए। वे गांव खलौआ की ओर भागे। किसान ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। कीचड़ में बाइक फंसने पर पल्सर सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी जमकर पिटाई लगाई। उसके बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मथुरा के गांव जुड़ावई निवासी रामनिवास एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। रविवार दोपहर तकरीबन वह एक बजे गांव बरारा से कैश कलेक्शन करके लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पल्सर और स्पलेंडर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे थैला लूट लिया। थैले में 49 हजार रुपए, लैपटॉप सहित अन्य कागजात रखे थे। एक बदमाश ने उनसे मोबाइल और बाइक की चाबी भी ले ली। वहीं रास्ते से गुजरते बाइक सवार गांव गढ़सानी निवासी विजय मिश्रा को भी रोककर पर्स लूट लिया। विजय बदमाशों से भिड़ गया। इस पर एक बदमाश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। विजय ने खेत में जाकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश उसकी बाइक की चाबी निकालकर गांव खलौआ की ओर अपनी बाइक से भागने लगेे। इस पर विजय अपनी बाइक के पास पहुंचा। बाइक का लॉक नहीं लगा था। इस पर विजय ने बाइक को हैंडल के पास लगे स्विच को निकालकर स्टार्ट कर लिया। वह शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करना लगा। बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। स्पलेंडर सवार गांव खलौआ से भाग निकले, जबकि उनके दो साथियों की पल्सर बाइक कीचड़ में फंस गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वारदातों से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बदमाशों की जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर को भी की थी लूट
थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में नेत्रपाल निवासी सगुनापुर और बंटी निवासी शमसाबाद हैं। दोनों ने आठ दिसंबर को गांव सगुनापुर के पास फाइनेंस कर्मी से 40 हजार की लूट की थी। इससे पहले भी कई और लूट की वारदातों में वे शामिल रहे हैं। वहीं उनके साथी राज निवासी नदवई (राजस्थान), आकाश निवासी कलवारी फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed