{"_id":"574df8a44f1c1b7707109a6e","slug":"two-arrested-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डौकी के गांव हिंगोट खेरिया से बीए के छात्र सूरजपाल उर्फ भोला के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनके छह साथी फरार हैं।
हिंगोट खेरिया स्थित बसेरा कालोनी निवासी सूरजपाल का 15 मई की शाम को इनोवा सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। जलेसर स्थित गांव मुकुटपुरा से वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला था। पुलिस ने सोमवार रात को गांव वाजिदपुर पुल के पास से टूंडला स्थित एलाऊ निवासी टिल्लू उर्फ कुंज बिहारी और जय प्रकाश को पकड़ लिया। मुकुटपुरा, जलेसर निवासी करुआ उर्फ विपिन शर्मा, पप्पू, लक्खा सिंह उर्फ गया प्रसाद और कुतुकपुर, थाना नगला सिंगी फीरोजाबाद का मोनू सहित दो अज्ञात व्यक्ति फरार हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के हवाले से बताया कि सूरजपाल के पिता ने कुछ दिन पहले छह करोड़ में एक बिल्डर को अपनी जमीन बेची थी। बिल्डर के यहां टिल्लू काम करता था। तब उसने मोनू के ट्यूबवेल पर अपहरण की साजिश रची। जयप्रकाश भोला को पहले से जानता था। वह टिल्लू और करुआ के साथ इनोवा से आया। भोला को बहाने से कार मेें बैठा लिया। लक्खा और पप्पू थोड़ी दूर खड़े रहे। मोनू बाइक से आया। दो अन्य समोगर चौराहे पर बोलेरो से खड़े थे। भोला को जलेसर के नीमसराय गांव में करुआ के घर पर रखा। जयप्रकाश और टिल्लू ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी।
फीरोजाबाद मेें हत्या और लूट में थे वांछित
पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश और टिल्लू ने फरवरी 2014 में शिकोहाबाद के उस्मानपुर में जिला पंचायत सदस्य अशोक की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। टूंडला क्षेत्र के सीएनजी पेट्रोल पंप से भी 10 लाख रुपये की लूट की थी। तब से फरार चल रहे थे। डीआईजी ने दोनों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।