फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   twenty lakhs of theft from retired police officer house in agra

सेवानिवृत्त दरोगा के घर से 20 लाख की चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर ले गए

Mon, 25 Feb 2019 08:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
twenty lakhs of theft from retired police officer house in agra
demo pic
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की अशोक एस्टेट कॉलोनी में सेवानिवृत्त दरोगा रामनरेश यादव के घर के ताले तोड़कर चोरों ने 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोरी कर ले गए। घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। चोरों ने कैमरे उखाड़ दिए। डीवीआर उठा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अशोक एस्टेट कालोनी, कहरई मोड़ निवासी रामनरेश यादव तीन महीने पहले थाना हरीपर्वत से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा बाहर कोचिंग करता है। बेटियों की शादी हो चुकी है। वह पत्नी कृष्णा कुमारी के साथ रहते हैं। 22 फरवरी को पत्नी के साथ इटावा में अपने गांव गए हुए थे। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह लौटकर आए। तब चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर खोल लिया। इसमें रखे पांच लाख रुपये, 500 ग्राम सोने के जेवरात, 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एलईडी, लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ले गए। घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। चोर डीवीआर और कैमरे भी उठा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में सेवानिवृत्त दरोगा का घर एकांत में बना है। इस वजह से लोग उनके घर की तरफ नहीं जाते थे। चोरों ने इसका फायदा उठाया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि सेवानिवृत्त दरोगा ने मकान बेचने के लिए कई लोगों से संपर्क किया था। कुछ लोग मकान देखने भी आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed