फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck driver and helper arrested for woman molested on Agra-Lucknow Expressway

लिफ्ट देकर लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महिला से 'शर्मनाक' हरकत, ट्रक चालक सहित दो गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
सार

  • बेटे का इलाज कराने इटावा गई थी महिला, बस न मिलने पर ट्रक में बैठी थी

विज्ञापन
truck driver and helper arrested for woman molested on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

विस्तार

इटावा से ट्रक में एक महिला को लिफ्ट देकर चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर महिला के शोर मचाने पर लोगों ने लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर थाना फतेहाबाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र की रहने वाली महिला बुधवार शाम को पुत्र के हाथ का इलाज कराकर इटावा से लौट रही थी। बस न मिलने के चलते वह पुत्र के साथ ट्रक में बैठ गई। महिला के मुताबिक ट्रक चालक ने टूंडला जाना बताकर उसे बैठा लिया। लेकिन वह ट्रक को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते ले जाने लगा। इसके बाद चलते ट्रक में चालक ने महिला से छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन



जब महिला ने विरोध किया तो जंगल में उतारने की धमकी दी। आरोप है कि ट्रक चालक ने महिला से 2000 भी ले लिए। शाम तकरीबन 7:00 बजे फतेहाबाद क्षेत्र में टोल प्लाजा से पहले ट्रक चालक ने खलासी के साथ महिला के पुत्र को नाश्ता करने भेज दिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। जिसके चलते वहां भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

truck driver and helper arrested for woman molested on Agra-Lucknow Expressway
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रक चालक और खलासी - फोटो : अमर उजाला
अलवर के रहने वाले हैं आरोपी 

लोगों ने चालक-खलासी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। चालक ने अपना नाम ताहिर हुसैन पुत्र सरीफ खान निवासी सेवला खुर्द थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर और खलासी ने अपना नाम अनीश पुत्र बब्बर निवासी देवरी थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर (राजस्थाल) बताया। 

फतेहाबाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने महिला और उसके पुत्र को उनके गांव भिजवाया।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed