{"_id":"6a8861e30ca0fa3cae05df72","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4635279-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुमशुदा 88.47 फीसदी महिला-पुरुष और 95.23 फीसदी बच्चे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुमशुदा 88.47 फीसदी महिला-पुरुष और 95.23 फीसदी बच्चे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुमशुदगी के 17 हॉट स्पॉट चिन्हित
- पिछले 19 महीने में पुलिस ने 2962 महिला-पुरुष और 619 बालक-बालिकाओं को तलाशकर परिजनों से मिलाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्धनगर में गुमशुदा और अपहृत लोगों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को सकुशल बरामद किया गया है। इस दौरान जनपद में 17 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 तक कमिश्नरेट के तीनों जोन में 3348 महिला-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज हुई। इनमें से 2962 यानी 88.47 प्रतिशत को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया। इसी अवधि में 650 बालक-बालिकाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिनमें 619 यानी 95.23 प्रतिशत को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल नोएडा में सबसे अधिक 1555 महिला-पुरुषों को सकुशल बरामद किया गया। यहां 1702 गुमशुदगी दर्ज हुई थी। नोएडा जोन में 965 मामलों में 810 और ग्रेटर नोएडा जोन में 681 मामलों में 597 महिला-पुरुषों की बरामदगी हुई। नोएडा जोन में 249 मामलों में 236, सेंट्रल नोएडा में 258 में से 252 और ग्रेटर नोएडा में 143 में से 131 बालक-बालिकाओं को बरामद किया गया।