फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   torture of child after blame of theft in etah

चोरी के शक में बाइक के साइलेंसर से जलाए मासूम के हाथ

Fri, 30 Jun 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जलेसर
ब्यूरो/अमर उजाला जलेसर Updated Fri, 30 Jun 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
torture of child after blame of theft in etah
burnt hands - फोटो : Demo Pic
जलेसर, एटा की बडे़ मियां की दरगाह के निकट बिरयानी खा रहे बाइक सवार दो युवकों का मोबाइल चोरी होने पर उन्होंने एक मासूम का पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बेरहम होते हुए बाइक के साइलेंसर से मासूम के हाथ जला दिए। जब मासूम जलन के मारे चीखने लगा तो मोहल्ले के युवकों ने दौड़कर दोनो बाइक सवारों को पकड़ा और जमकर मजामत कर दी। मामले में मासूम के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

  
बडे़ मियां की दरगाह के निकट ठेल पर दो बाइक सवार युवकों का मोबाइल अचानक गायब हो गया। इस पर वे आसपास खड़े लोगों और बच्चों से पूछताछ करने लगे। इस दौरान मंदबुद्धि आठ वर्षीय बालक कन्हैया पुत्र किशन सिंह भाग गया। इस पर बाइक सवारों ने बालक का पीछा कर दबोच लिया और सड़क पर ले आए। 
विज्ञापन


पूछताछ में बच्चे ने मोबाइल चोरी की बात से इनकार किया तो युवकों ने मासूम का हाथ बाइक के साइलेंसर पर रखकर जला दिया। बच्चे के चीखने पर पड़ोसियों और राहगीरो ने युवकों को पकड़ लिया और  पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई के दौरान मौका लगते ही युवक बाइक समेत भाग गए। घायल बालक के पिता किशन सिंह ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed