{"_id":"580e531b4f1c1bc877bc2a9c","slug":"torant","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंट के खिलाफ फूटा आक्रोश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोरंट के खिलाफ फूटा आक्रोश
टोरंट के खिलाफ फूटा आक्रोश
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
टोरंट के खिलाफ फूटा आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोरंट की मनमानी के खिलाफ आखिरकार लोगों का आक्रोश फूट ही पड़ा। भाजपा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एमजी रोड स्थित टोरंट कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों ने टोरंट पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
टोरंट की मनमानी से आजिज आए लोग सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे टोरंट के मुख्य कार्यालय पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने टोरंट के गेट पर कब्जा कर लिया। यहां बैठे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टोरंट पावर अनैतिक तरीके से बिजली के बिलों की वसूली कर रही है। गलत असिसमेंट किए जा रहे हैं। फर्जी तरीके से छापेमारी कर मनमानी वसूली की जा रही है। मीटर चेकिंग की आड़ में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष ने चेतावनी दी, यदि टोरंट के अधिकारी न सुधरे तो शहर की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। टोरंट पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने टोरंट कर्मचारियों पर दलालों के माध्यम से उगाही का आरोप भी लगाया। इसी बीच मौके पर पहुंचे टोरंट के कुछ अधिकारियों को भी बंधक बना लिया। विभिन्न मांगों के संबंध में टोरंट के महाप्रबंधक को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक जगन प्रसाद गर्ग, कार्यक्रम संयोजक नवल तिवारी, अनिल चौघरी, राजकुमार गुप्ता, जेडी शर्मा, भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, बबलू लोधी, अर्चना अग्रवाल, निहाल सिंह धाकड़, बॉबी वर्मा, प्रमेंद्र जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इनसेट
मंदिरों में मुफ्त बिजली की मांग
भाजपाइयों ने मंदिरों पर लगे मीटर हटाने की मांग की है। कहा है कि मंदिरों में मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दिवाली से पहले धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा है। मंदिरों की सूची भी टोरंट अधिकारियों को सौंपी है।
एक ही रिकॉर्डिंग दिखाकर वसूली का आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली चोरी की एक ही रिकॉर्डिंग को बार-बार दिखाकर टोरंट कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। बिजली काटने की धमकी देकर सेटलमेंट का ऑफर देते हैं। एक ही रिकॉर्डिंग को कुछ समय अंतराल पर दिखाते हैं।