फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thrown stone on nagarpalika chairman house

पालिकाध्यक्ष के घर महिलाओं ने किया पथराव

Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
thrown stone on nagarpalika chairman house
नगर पाल‌िका चेयरमेन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष नेमवती के आवास पर मंगलवार को पानी की मांग कर रही कमलनगर कालोनी की महिलाओं ने जमकर पथराव किया। उनके पुत्र और पुत्रवधू के साथ मारपीट और पति के साथ तीखी नोकझोंक की। बचाव के लिए आगे आईं पालिकाध्यक्ष के साथ महिलाओं ने गालीगलौज और अभद्रता की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। दोनों ओर से थाना अछनेरा में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कमलनगर कालोनी में महिलाएं और पुरुष पानी की समस्या के समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गईं। वहां पालिकाध्यक्ष और उनके पति विहारी लाल से कहासुनी हो गई। उग्र हुई महिलाओं ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद पहले मारपीट और फिर पथराव होने लगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के पुत्र और पुत्रवधू की पिटाई कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इस दौरान खुद पालिकाध्यक्ष और उनकी पुत्रवधू पूनम घायल हो गईं। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किरन देवी, राधा देवी, ललिता को भी चोटें आयी हैं। बाद में महिलाएं केएस चाहर, मुकेश धनगर, चौधरी अरब सिंह आदि के साथ पालिका कार्यालय पहुंच गईं। वहां गेट पर बैठकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर पानी की समस्या का शीघ्र समाधान ही हुआ तो आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन

दोनों ओर से दी गई तहरीर
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने थाने पहुंचकर पालिकाध्यक्ष के पति विहारीलाल, उनके पुत्र समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पालिकाध्यक्ष की ओर से नलकूप आपरेटर वीर सिंह ने तहरीर दी। इसमें कहा कि प्रदर्शनकारियों ने घर आकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुत्रवधू के गले से सोने का लोकेट, घर में रखी पानी की मोटर आदि ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूबवेल संख्या-10 से कालोनियों में पानी की सप्लाई की जाती थी। जलस्तर नीचे जाने के कारण बोरिंग बंद हो गई। दूसरी बोरिंग से लाइन को जोड़ दिया गया। उसका पानी खारा होने से जलनिगम को दूसरे नलकूप से लाइन जोड़ने के लिए लिखा गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
                    - बिहारीलाल, पालिकाध्यक्ष के पति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed