{"_id":"596cdd7d4f1c1b48458b46da","slug":"three-year-old-girl-raped-in-mainpuri-by-a-minor-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी की उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी की उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी लेकिन सोमवार तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है।
बताया गया है कि मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव में रहने वाली तीन साल की बच्ची अपनी मां के साथ शनिवार को खेत पर गई थी। यहां मूंगफली की खोदाई का काम चल रहा था। बताया गया है कि दोपहर में करीब दो बजे महिला ने गांव के ही एक किशोर से बच्ची को घर छोड़ने की बात कही।
आरोप है कि रास्ते में किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंच गई। कुछ देर बाद आई मां ने उसे देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई और बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कई स्थानों पर दबिशें भी दीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां मेडिकल जांच भी हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।