फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three robbers were caught on CCTV

सीसीटीवी में कैद हो गए तीन लुटेरे

Wed, 02 Mar 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Wed, 02 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three robbers were caught on CCTV
यमुना पार शहादरा में सोमवार की रात अग्रवाल जेनरेटर फैक्ट्री में तीन लुटेरों ने धावा बोल दिया। चौकीदार को बंधक बनाया। इसके बाद दो लाख का कॉपर स्क्रैप लूटकर फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है। बदमाश रात करीब एक बजे आए। सबसे पहले चौकीदार को एक कमरे में बंद किया। दो बदमाशों ने चेहरे पर नकाब ओढ़ रखे थे। उन्हें शायद इसका अंदाजा था कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हो सकते हैं। तीसरे का चेहरा खुला था। फुटेज में नजर आ रहा है कि स्क्रैप लूटने के बाद बदमाशों ने फैक्ट्री में कई जगह ध्यान से देखा। वे शायद डीवीआर ढूंढ रहे थे। कामयाबी नहीं मिलने पर भाग निकले। बाद में चौकीदार ने शोर मचाया। तब पास से लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी गई। फैक्ट्री मालिक ब्रजमोहन गोयल ने सीसीटीवी की फुटेज थाना एत्माद्दौला पुलिस को सौंप दी है। पुलिस बदमाशों के चेहरों से उनकी पहचान करने में लगी है। इससे पहले इसी तरह बदमाश ताजगंज में सराफ की दुकान में चोरी करते कैमरे में कैद हो गए थे। उन्हें पुलिस ने फोटों से तलाश लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed