फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man kidnapped from Bodla

बोदला से युवक का अपहरण

Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 27 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
The young man kidnapped from Bodla
kidnapping
बोदला में सिकंदरा रोड पर लाल मस्जिद के पास स्थित बस्ती में रहने वाले कालू (26) का गुरुवार शाम घर के पास ही अपहरण कर लिया गया। दो कार में आए दस बदमाश उसे अगवा कर ले गए। सूचना पुलिस ने एक कार को पकड़ लिया। इसमें सवार पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसबीआई की जयपुर हाउस शाखा में वरिष्ठ संदेशवाहक दीपक चंद के बेटा कालू वाल्मीकि उस समय घर के पास स्थित मंदिर में था। वह सिकंदरा में जूता फैक्ट्री में काम करता है। शाम छह बजे दो कार आई। काली कार सवार युवक उसके पास आए और उसे बुलाकर ले गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसे कार में डाल लिया। इसके बाद वे भाग निकले। यह देख परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बोदला पर चेकिंग के दौरान सफेद रंग की वैन को पकड़ लिया। काली कार हाथ नहीं आई। दीपक चंद ने बताया कि उन्होंने जगदीशपुरा थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। सफेद कार में मिले युवकों का कहना था कि उनके साथी कालू को जेनरेटर चोरी के शक में ले गए हैं। उधर, सीओ लोहामंडी राजेन्द्र यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed