{"_id":"587fafcd4f1c1bd804eff2cd","slug":"the-tractor-trolley-bus-full-of-foreign-tourists-killed-in-the-collision-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी टूरिस्ट से भरी बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी टूरिस्ट से भरी बस ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
छह लोग घायल, लोगों ने हाईवे जाम करने का किया प्रयास, कई थानों का फोर्स पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी पर्यटकों को लेकर आगरा जा रही बस ने बुधवार को कोरई टोल प्लाजा- ग्राम कछपुरा के निकट ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक बस के पहियों की नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर हाईवे से दूर एक खड्ड में जा गिरा। इसमें नौ लोग घायल हो गए। इनमें से महिला सहित तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्थान निवासी ट्रैक्टर सवार एक गमी में शामिल होने अछनेरा जा रहे थे। विदेशी पर्यटकों ने पास के एक ढाबे पर शरण ली। लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की।
भरतपुर जिले के थाना रूपवास के गांव देवरी निवासी दर्शन सिंह बुधवार को अपने टै्रक्टर ट्राली में लगभग तीन दर्जन नाते रिश्तेदारों के साथ अछनेरा के गांव थापी जा रहे थे। सभी लोग दर्शन सिंह के चचेरे भाई खजान सिंह की लड़की के देवर की दुर्घटना में हुई मौत पर मातम में शामिल होने निकले थे। रास्ते में विदेशी पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी स्मारक का भ्रमण कराकर आगरा जा रही टूरिस्ट बस संख्या डीएल 1,पीसी 6321 ने कौरई टोल प्लाजा के समीप पीछे से उनकी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
इस भीषण टक्कर से ट्रैक्टर चला रहा दर्शन सिंह (42 वर्ष) पुत्र विजेन्द्र सिंह सीट से गिरकर बस के पहियों के नीचे आ गया। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर दूर खाई में जाकर पलट गए। कई लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए जुट गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल हुए एक दर्जन लोगों को उपचार के लिए आगरा इमरजेंसी भेजा गया। देवीदास (35 वर्ष) पुत्र गिर्राज निवासी देवरी रूपवास, कुलदीप (35) पुत्र बाबूराम निवासी घुघरई थाना सैपऊ धौलपुर, दुर्गावती (50) पत्नी रमेश निवासी मरैना सैपऊ धौलपुर की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुन्नी पत्नी बीधा, खजान पुत्र शंकरलाल, प्रीती पुत्री श्यामबाबू, रश्मि पुत्री खजान सिंह, होती लाल पुत्र मानचन्द आदि की हालत चिंताजनक है। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया एसपी ग्रामीण मंशाराम गौतम व सीओ अछनेरा रविकान्त पाराशर, सीकरी , अछनेरा और कागारौल थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। लोगों को समझाबुझाकर हाइवे से हटाया। वहीं बस चालक हादसे के बाद विदेशी पर्यटकों को बस में छोड़कर भाग गया। पर्यटकों ने लोगों के गुस्से से बचने के लिए पास के एक ढाबे पर शरण ली। ट्रैक्टर चालक दर्शन सिंह के भाई सूरजभान ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अवैध कट बना हादसा का कारण
फतेहपुरसीकरी। हाईवे पर ग्राम महुअर से मंहदउ तक होटल व्यवसायियों व स्थानीय लोगों ने अवैध कट बना लिये हैं। इससे हादसे होते रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अवैध कट से एक व्यक्ति बाइक लेकर जैसे ही कछपुरा की ओर से कट पर आया तो पर्यटक बस चालक बस पर नियंत्रित खो बैठा। बेकाबू बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।