फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The father was three years Sexual abuse of daughters

पिता कर रहा था तीन साल से बेटी का यौन शोषण

Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The father was three years Sexual abuse of daughters
रेप - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

विज्ञापन
मलपुरा क्षेत्र में एक बालिका ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिता उसका तीन साल से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस का कहना है कि बालिका के मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
महफूज संस्था के रीजनल कोआर्डिनेटर नरेश पारस ने बताया कि सोमवार को मामले की जानकारी मिली थी। गांव में जाकर पता किया तो मामला सही निकला। इसकी जानकारी लखनऊ में आशा ज्योति केंद्र के मुख्यालय को दी गई। फिर एसपी क्राइम से शिकायत की। आशा ज्योति केंद्र और थाना मलपुरा पुलिस की टीम बालिका को केंद्र पर ले आई। आशा ज्योति केंद्र पर काउंसलिंग के दौरान उसने बताया कि पिता तीन साल से उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। वह छोटी बहन के साथ भी गलत बात करता है। एक साल पहले उसने मां को भी बताया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। हालांकि वह तब से घर पर नहीं रह रहीं। इसी का फायदा वह उठाता है। पिछले दिनों पेट में दर्द होने पर उसने गांव की नर्स को दिखाया था। उसने तीन महीने की गर्भवती होने की बात कही। इसकी जानकारी गांव के लोगों को भी है, लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं अब पति के खिलाफ पत्नी ने भी मोर्चा खोल दिया है। नरेश पारस ने बताया कि बालिका के मेेडिकल के बाद आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

घर से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में युवक ने घर से अगवा कर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी दहशत मेें है। इस कारण परिवारीजनों ने उसे रिश्तेदार के घर भेज दिया है। परिवारीजनों ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना 21 जुलाई की रात एक बजे की है। परिवारीजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक घर में घुस आया और उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। तत्पश्चात उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी रोती हुई घर आई और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed