फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the death of teacher Learning to drive

लर्निंग ड्राइव में शिक्षिका की मौत

Mon, 13 Jun 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 13 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
the death of teacher Learning to drive
धूल भरी आंधी के दौरान स्कूटर अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से टकराया  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजगंज के सौ फुटा रोड स्थित पंचवटी के पास कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका शैलजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। वह एक्टिवा स्कूटर चलाना सीख रही थीं। हादसा तेज आंधी के दौरान स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर हुआ।
विज्ञापन

मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली शैलजा (40) के पति अमित मर्चेंट नेवी में हैं। इस दिनों यूएस के टूर पर हैं। शैलजा पंचवटी पार्श्वनाथ कालोनी स्थित राजकमल अपार्टमेंट में रहतीं थी। उनका चार साल का बेटा जुआल है। पिछले कुछ दिन से वह स्कूटर चलाना सीख रही थीं। शनिवार रात को पड़ोस की युवती के साथ सौ फुटा रोड पर स्कूटर लेकर गईं। घटना के समय वह अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धूल भरी आंधी के कारण स्कूटर अनियंत्रित होकर तेज स्पीड से डिवाइडर से टकराया। शैलजा डिवाइडर पर गिरीं। उनके सिर में चोट लग गई। वहां से कार से गुजर रहे भगवान टाकीज निवासी केके गौतम उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर आए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


फेसबुक की मदद से भाई को दी जानकारी
पंचवटी कालोनी के लोग शैैलजा के घरवालों के बारे में नहीं जानते थे। उनके पति से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। तब उन्होंने फेसबुक की मदद ली। उनके एकाउंट पर जाकर फ्रेंड लिस्ट चेक की। इसकी मदद से भाई दीपक सूद का मोबाइल नंबर पता किया। वह शिमला में रहते हैं। उनको फोन पर जानकारी दी। शनिवार को वह आगरा आ गए। पति के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को संभाल रहा है दोस्त 
जुआल को नहीं पता कि उसकी मां की मौत हो गई है। कालोनी के लोगों ने उसे शैलजा की तबियत खराब होने के बारे में बताया। उसे अमित के दोस्त के घर पर रख दिया है। 



हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान  
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि शैलजा भले ही अभी स्कूटर चलाना सीख रही थीं, लेकिन अगर सिर पर हेलमेट होता तो उनकी जान बच जाती। ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके सिर में चोट लगी है। संभवत: मौत कारण भी यही होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed