फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped, when car stop she ran away

किश्ााोरी का अपहरण्ा, कार रुकते ही भ्ााग निकली

Thu, 31 Mar 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 31 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped, when car stop she ran away
अपहरण, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सदर के बाबा मार्केट से बुधवार दोपहर कार सवार पांच युवकों ने 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया। वे उसे एमजी रोड की ओर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर हथियार तान दिए और मारपीट भी की। आगरा कालेज के सामने कार रोकने पर किशोरी भाग निकली। राजामंडी पर उसने एक छात्रा से मदद मांगी।
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन 1:45 बजे की है। किशोरी के मुताबिक, वह घर से सामान लेने निकली थी। घर लौटते समय सफेद स्कॉर्पियो सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया। कहा कि तुम्हारेे पिता का एक्सीडेंट हो गया है। वह चौराहे पर पड़े हैं। इस पर वह कार में बैठ गई। दो युवक उसके साथ सीट पर बैठे थे, जबकि दो पीछे की सीट पर बैठे थे
विज्ञापन


। एक युवक ने उस पर असलाह तान दिया। दूसरे ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की। उसने शोर मचाया। मगर, आवाज बाहर नहीं जा सकी। तभी एक युवक फोन पर किसी से कहने लगा कि युवक की भांजी को उठा लिया है। अगर, वह कर्जा नहीं चुकाएगा तो उसे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कार को एमजी रोड की ओर ले जाने लगे। आगरा कालेज के सामने युवकों ने कार रोक ली। तभी कार से नीचे उतरकर चार युवक पल्सर सवार एक अन्य युवक से बात करने लगे। इसी बीच मौका पाकर किशोरी भाग निकली। युवकों ने पीछा किया तो किशोरी वहां से पैदल जा रहे पुलिसकर्मी की तरफ जाने लगी। यह देखकर युवक चले गए।

किशोरी पीसीओ की तलाश में राजामंडी बाजार आ गई। वहां आगरा कालेज की एक छात्रा को घटना बताई। इस पर वो उसे पुलिस के पास ले आई। सूचना पर सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे घर पहुंचाया।

‘हमारी बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है’
इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि परिवारीजनों ने बेटी के अपहरण की बात से इनकार कर दिया है। उन्होंने लिखकर दिया है कि हमारी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। वह बिना बताए घर से निकल आई थी। हम किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

नहीं की जांच
परिवारीजनों के कार्रवाई से इनकार पर पुलिस ने जांच करना भी उचित नहीं समझा, जबकि किशोरी बार-बार कह रही थी युवक खुद को लोहामंडी का रहने वाले बता रहे थे। वह सामने आने पर उन्हें पहचान लेगी। एक युवक उसके मामा से मिलने भी आता है।


नानी के घर से आई थी
किशोरी कई साल से अपनी नानी के घर पर रही थी। दो दिन पहले ही मां से मिलने आई थी। उसे युवकों ने धमकी दी है कि अगर, नानी के घर नहीं जाएगी तो फिर से उठा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed