फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal on the target of IS

आईएस के निशाने पर ताजमहल

Thu, 16 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal on the target of IS
ग्राफिक्स में यह दिखाया गया है कि हमला किस तरह से किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
आगरा। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के टारगेट पर मुहब्बत की निशानी ताजमहल भी आ गई है। इस संगठन की विचारधारा से प्रभावित एक ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर ताजमहल का फोटो लगाकर उसके नीचे लिखा है न्यू टारगेट यानी नया निशाना। इसका पता चलते ही केंद्र और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं। गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है बल्कि आसपास के ताजगंज इलाके में भी चौकसी पहले से ज्यादा कर दी गई है।
विज्ञापन

धमकी भरा यह ग्राफिक्स 14 मार्च को अपलोड किया गया। कम्युनिकेशन एप के माध्यम से हजारों मोबाइल में भी पहुंच गया। इसमें आत्मघाती हमले की धमकी है। ग्राफिक्स में यह दिखाया गया है कि हमला किस तरह से किया जाएगा।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों तक भी जानकारी पहुंची। इसकेे बाद गृह मंत्रालय हरकत में आया। आगरा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ताजमहल की सुरक्षा के नजरिए से बम डिस्पोजल स्क्वैड दिन में दो बार सुबह और शाम को चेकिंग करता है। इसे तीन बार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी भी लगा दी गई है। ताज सुरक्षा में लगी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ताजगंज में पुलिस मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। होटलों और सराय में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--। सैफुल्ला को अपना सिपाही बताया
आईएस से जुड़े इस ग्रुप ने आठ मार्च को लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला को अपना सिपाही बताते हुए उसके बारे में भी लिखा है। वेबसाइट पर उसका फोटो भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed