{"_id":"59f181514f1c1bb6678b78d3","slug":"swiss-tourist-attacked-in-fatehpur-sikri-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विस पर्यटकों पर हमलाः मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विस पर्यटकों पर हमलाः मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों पर हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहपुरसीकरी में स्विट्जरलैंड के पर्यटकों पर हुए हमले के मामले में एक्शन में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की मॉनीटरिंग विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय से की जा रही है। खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कठोरतम कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं।
स्विटजरलैंड के लुसान से रविवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूमने आए क्वांटम क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड मैरी ड्रॉग पर कुछ युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया था। इसमें क्वांटम के सिर और मैरी के हाथ में गंभीर चोट आईं।
पुलिस के अनुसार क्वांटम और मैरी घूमते हुए फतेहपुर सीकरी में तेहरा दरवाजे के निकट स्थित देवी मंदिर के समीप रेलवे लाइन की ओर निकल गए थे। यहां मौजूद कुछ किशोर और युवकों उन्हें पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वे भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर उपचार कराया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के पुष्पाजंलि हास्पिटल से उन्हें अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले में एसआई पीपीएस चौहान ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने पर्यटकों से दिल्ली जाकर पूछताछ की।

नाबालिग है मुख्य आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मैरी ड्रॉग ने जांच अधिकारी को एक तहरीर भी दी इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों पर्यटकों ने आरोपियों की कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी। तब तक मामला विदेश मंत्रालय के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
इसके बाद एक आरोपी फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना निवासी राहुल को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया। देर शाम सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के नाबालिग होने की जानकारी पर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

विदेश मंत्री ने किया ट्वीट
सुषमा स्वराज
- फोटो : SELF
स्विस पर्यटकों पर हुए हमले का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंचने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले में ट्वीट कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना के बाद दोनों पर्यटक कार्रवाई न करने की बात कहकर चले गए थे।
मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद मामला जल्द ही मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने डीजीपी को इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी।

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने फ़तेहपुर सीकरी की घटना पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। https://t.co/3fll7i1Ilg
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 26, 2017
यूपी में बेतहाशा बढ़ गए अपराधः अखिलेश
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
फतेहपुर सीकरी में हुए स्विस पर्यटकों पर हुए हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में लूट और अपराध के मामले काफी बढ़ गए हैं। उन्होंने योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वाड पर भी सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर सीकरी में स्विस कपल पर तब हमला किया जब वे सेल्फी ले रहे थे।
बता दें कि घटना के समय यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आगरा में ही थीं। वह पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रही थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना ही नहीं दी गई। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
What happened to anti-romeo squads? A couple visiting Fatehpur Sikri were beaten when they tried to click a selfie: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/tNlhdPEdz0
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2017
बता दें कि घटना के समय यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आगरा में ही थीं। वह पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रही थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना ही नहीं दी गई। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने यूपी के सीएम को लिखा पत्र
अल्फोंस कन्नाथनम
- फोटो : ANI
आगरा में स्विस पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने यूपी के सीएम को पत्र लिखकर घटना के ऊपर चिंता व्यक्त की। वहीं यूपी के गृह विभाग ने भी आगरा के डीएम और एसएसपी से शाम तक पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
इससे पहले यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरी घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से ये मामला दर्ज किया। वहीं दोपहर में प्रदेश के एडीजी क्राइम चंद्रप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जानकारी दी थी कि एक आरोपी को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
Union Tourism Minister K.J. Alphons writes to UP CM expressing concern over the attack on two Swiss citizens in Fatehpur Sikri
— ANI (@ANI) October 26, 2017
इससे पहले यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने पूरी घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से ये मामला दर्ज किया। वहीं दोपहर में प्रदेश के एडीजी क्राइम चंद्रप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जानकारी दी थी कि एक आरोपी को पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
Arrested 1 person&efforts on to nab others,accused arrested from Rajasthan border: C Prakash,ADG Crime on Fatehpur Sikri Swiss couple attack pic.twitter.com/tSjeZbtzQf
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2017