फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected foreign young man arrested in Mathura

मथुरा में संदिग्ध विदेशी युवक गिरफ्तार, तीन साथी फरार, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
सार

  • विदेशी युवक शराब की दुकान में चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। उसके तीन साथी फरार हो गए। विदेशी युवक के पास से भारत में रहने का कोई भी कागजात नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Suspected foreign young man arrested in Mathura
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने ईरानी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी फरार हैं। पकड़े गए युवक के पास से कोई भी वैध कागजात नहीं मिला है। इससे खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


नौहझील थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को शराब के ठेके के गल्ले से नकदी चोरी की सूचना पुलिस को मिली। नौहझील थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो स्विफ्ट कार में सवार युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम पूरिया मंसूर बताया। वह ईरान की राजधानी तेहरान का रहने वाला है। 
विज्ञापन



युवक के पास से चोरी की रकम भी बरामद हुई, लेकिन उसके तीन साथी भाग निकले। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसके पास भारत में रहने का कोई भीकागजात नहीं मिला। नौहझील थानाध्यक्ष ने पूरिया मंसूर के खिलाफ चोरी तथा विदेशी अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पास से मिली विदेशी मुद्रा

ईरानी युवक के पकड़े जाने की जानकारी सेना और अन्य खुफिया एजेंसियों को लगी तो उससे पूछताछ में जुट गईं। खुफिया एजेंसियों को युवक के पास से विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस ईरानी युवक के साथियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि फरार विदेशी युवकों को पकड़ लिया जाएगा। 

गिरोह बनाकर करते थे वारदात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में ईरानी युवक ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। इस काम में उसके अन्य विदेशी साथी भी शामिल रहते थे। पुलिस को पूछताछ में ईरानी युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। उसके बताए गए पते के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed