फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sushil hattyakand

पुलिस फिर फेल, गच्चा देकर हत्यारोपी पहुंचा जेल

Sat, 15 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 15 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
sushil hattyakand
राजामंडी बाजार के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत हेमनदास के बेटे सुशील जैसवानी हत्याकांड को लेकर मचे बवाल के बीच हत्यारोपी मोनू वर्मा ने पुलिस को गच्चा देकर दीवानी में समर्पण कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी सूरज समेत दो की गिरफ्तारी का दावा किया है। हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी राजामंडी बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

राजामंडी में कपड़ा व्यवसायी सुशील जैसवानी की हत्या और उनके भाई मनोज को गोली मारकर घायल करने के मामले में बल्का बस्ती के हिस्ट्रीशीटर के भतीजे मोनू वर्मा समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। शुक्रवार को हत्यारोपी मोनू पुलिस को चकमा देकर दीवानी पहुंच गया। उसने अपर जिला जज पंकज कुमार की अदालत में समर्पण कर दिया। हेमनदास हत्याकांड में उसके जमानतदार आवास विकास कालोनी के शैलेंद्र अग्रवाल ने जमानत वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मोनू को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मोनू को पांच सितंबर तक जेल भेज दिया। बता दें, मोनू सुशील के पिता हेमनदास की हत्या में भी नामजद था। इसी हत्याकांड में गवाही देने से पहले सुशील की हत्या कर दी गई। दूसरी ओर, लोहामंडी पुलिस ने सुशील हत्याकांड के आरोपी सूरज समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विरोध में राजामंडी बाजार बंद रहा
हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को भी व्यापारियों ने राजामंडी बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने सुबह सुशील के अंतिम संस्कार में शिरकत करने के बाद सर्किट हाउस में केंद्री राज्य मंत्री से मुलाकात की। पूरे दिन बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ तक पहुंची जांच की आंच
सुशील हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही की जांच कर रहीं डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने अपनी रिपोर्ट आईजी डीसी मिश्र को सौंप दी है। बताते हैं कि रिपोर्ट में सीओ लोहामंडी की लापरवाही भी प्रकाश में आई है। व्यापारी के परिवारीजनों ने सीओ और तत्कालीन इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को धमकी की रिकार्डिंग सुनाई थी। इसके साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ये रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

हत्या से पहले बदमाशों ने बाजार में की थी आतिशबाजी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रांजल ने जेल से सुशील की हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी थी। पांच शूटर को हत्या करने के लिए राजामंडी बाजार भेजा गया था। शूटर काफी देर तक बाजार में चहलकदमी करते रहे थे। हत्यारोपियों ने सुशील की हत्या करने से पहले पुलिस बूथ के सामने आतिशबाजी की थी। रात तकरीबन साढ़े नौ बजे उन्होंने बाजार में पटाखे छुड़ाए थे। उस वक्त पुलिस बूथ पर सिपाही भी मौजूद थे, लेकिन किसी सिपाही ने आतिशबाजी करने का कारण तक नहीं पूछा। हमलावर आतिशबाजी छुड़ाने के कुछ देर बाद ही व्यापारी को गोली मारने पहुंचे थे।


सीसीटीवी फुटेज चेक नहीं किए
राजामंडी बाजार में एक रेस्टोरेंट और अन्य कुछ दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस ने अभी इसकी फुटेज चेक करने की जहमत नहीं उठाई है। हो सकता है कि इसमें हत्यारोपियों की तस्वीरें कैद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed