फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   susaid

बेटे के सामने मां ने लगाई फांसी

Mon, 29 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 29 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
susaid
 बिजली घर स्थित श्याम जी मंदिर के पीछे गली में रविवार दोपहर को एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पास ही महिला का बेटा रो रहा था। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। बालक से पूछताछ की गई, लेकिन वह अपने नाम के अलावा ज्यादा कुछ नहीं बता सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

श्याम जी मंदिर के पीछे गली में राजरानी का मकान है। मकान के पिछवाडे़ मेें खाली जगह पड़ी हुई है। रविवार दोपहर को यहां पर एक महिला का शव साड़ी से बनाए फांसी के फंदे पर लटका मिला। घर के गार्डर से साड़ी बांधी गई थी। उसके पास ही तकरीबन छह साल का बालक रो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि मृतका उसकी मां है। अपना नाम रंजन बताया। मगर, मां का नाम और घर का पता नहीं बता सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रकाबगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन


गृहक्लेश से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी  
खंदौली। गांव पीलीपोखर में रविवार दोपहर गृहक्लेश से परेशान एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के नरायच थाना एत्माउददौला निवासी घमंडीलाल ने अपनी पुत्री मधू (22) की शादी एक वर्ष पूर्व पीलीपोखर थाना खंदौली निवासी विजय सिंह पुत्र राजेश कुमार के साथ की थी। विजय सिंह मजदूरी कर परिवार को चलाते हैं। उन दोनों के बीच आए दिन गृहक्लेश होता था। रविवार को भी विजय सिंह के काम पर जाने को लेकर विवाद हुआ था। उनके काम पर जाने के बाद दोपहर लगभग दो बजे जब विजय सिंह का छोटा भाई रोहित घर पर खाना लेने आया तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब न मिलने पर खिड़की झांककर देखा तो मधू पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर परिवारीजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव नीचे उतारा। सूचना पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed