फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub registrar go jail

सब रजिस्ट्रार को बेटे-भाई समेत जेल

Thu, 09 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 09 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
sub registrar go jail
- फोटो : file photo
एटा की जलेसर तहसील में सब रजिस्ट्रार सचीश समाधिया, आगरा तहसील में कर्मचारी उसके भाई शैलेंद्र और बेटे ऋषभ को हत्या के पुराने मामले में बुधवार को जेल भेजा गया। तीनों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। यहां अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज हो गई। मामले में अगली सुनवाई के लिए दस जून की तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन

इन पर सिकंदरा के गांव बाईपुर में 11 सितंबर 2013 को हुकमो देवी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिए जाने का आरोप है। इसकी रिपोर्ट उनके बेटे अधिवक्ता घनश्याम सिंह ने सिकं दरा थाना में दर्ज कराई थी। घनश्याम के साथ सचीश का जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी की रंजिश में हत्या की गई। पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। घनश्याम ने इसका कोर्ट में विरोध किया था। कोर्ट ने 11 सितंबर 2015 को एफआर निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ समाधिया हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। इस पर उन्होंने बुधवार को सरेंडर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट का जमानत के प्रार्थना पत्र के दिन ही सुनवाई का आदेश भी था। इस मामले में वादी पक्ष से अधिवक्ता घनश्याम सिंह, आशुतोष, राजीव सिंह, दीपक चौधरी, योगेश बघेल ने जमानत याचिका का विरोध किया। बता दें, समाधिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत और भी केस दर्ज हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी हो चुकी है। इन मामलों में आगरा और मथुरा के पुलिस अफसरों ने भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed