{"_id":"5fa19e717242d1018d3873a5","slug":"student-kidnapping-demand-20-lakh-rupees-ransom-call-police-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता, घर आया 20 लाख की फिरौती का फोन, पुलिस पहुंची तो बताई ऐसी कहानी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबादः ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लापता, घर आया 20 लाख की फिरौती का फोन, पुलिस पहुंची तो बताई ऐसी कहानी...
Wed, 04 Nov 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:14 AM IST
सार
छात्र ने कहा उसे इको कार सवार बदमाश अगवा कर ले गए थे, मौका देख कर वह भाग आया, पिता ने कहा छात्र के फोन से 20 लाख की फिरौती का फोन आया था, सीओ ने कहा मामला संदिग्ध जांच की जा रही है
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन से निकलता लापता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में सिरसागंज के गांव हैबतपुर से तीन किलोमीटर दूर पेगू रोड स्थित अध्यापक नगर में ट्यूशन पढ़ने आया कक्षा 11 का छात्र देर शाम तक घर नहीं लौटा। छात्र को मंगलवार रात में ही पुलिस ने कठफोरी क्षेत्र से बरामद किया है।
छात्र के अनुसार उसे इको कार सवार बदमाश अगवा कर ले गए थे, वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आया। परिजनों ने पुलिस को छात्र को अगवा करने और अगवा करने वाले बदमाशों द्वारा 20 लाख रुपए फिरौती मांगने की शिकायत की थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
सिरसागंज के ग्राम हैवतपुर में रहने वाले 11वीं के छात्र ऋषि पुत्र संजय जादौन मंगलवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए दोपहर तीन बजे निकला था। जब देर शाम ट्यूशन के बाद घर नही पहुंचा तो घरवालों को उसकी चिंता हुई। पिता संजय के अनुसार आठ बजे छात्र के मोबाइल से ही 20 लाख की फिरौती का फोन आया तो घरवालों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने पहले तो छात्र को खोजने का प्रयास किया लेकिन जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस भी सक्र्तिय हो गयी।

एसपी देहात राजेश कुमार, एसओजी टीम के साथ सिरसागंज पहुंचे। वहीं सीओ इंदुप्रभा सिंह और थाना प्रभारी छात्र की खोज में जुट गए। लेकिन मंगलवार नौ बजे छात्र का फोन आया कि वह कठफोरी में है और बदमाश उसके पीछे पड़े है। पुलिस की टीम कठफोरी की ओर दौड़ पड़ीं। रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पुलिस ने छात्र को पुलिस ने कठफोरी से खोज लिया।
वही पूछताछ में छात्र ने बताया कि लगभग चार बजे उसे अरांव रोड पर तहसील के पास से इको कार में सवार बदमाशों ने उसे तमंचा लगाकर गाड़ी में डाल लिया और उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। छात्र ने बताया कि जब उसे होश आया तब वो एक मकान में था और बदमाश शराब पी रहे थे। मौका मिलते ही वहां से भाग कर कठफोरी में हाईवे के किनारे छिप गया। सीओ इंदुप्रभा सिंह ने बताया की मामला अभी संदिग्ध लग रहा है और पूछताछ चल रही है।