{"_id":"58ab43344f1c1b5354b23877","slug":"student-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी
छात्र का अपहरण, 15 लाख फिरौती मांगी
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के टूरिज्म मैनेजमेंट का छात्र राहुल आनंद का अपहरण हो गया। परिवारीजनों को फोन करके 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। परिवारीजन दहशत में हैं। सोमवार को पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। छात्र लापता हो गया है। उसके दोस्तों और परिचितों से बात की जा रही है।
मूलरूप से गांव मोरसराय, रोहताश, बिहार निवासी किसान अरविंद कुमार का बेटा राहुल आनंद ताजगंज के मोहल्ला गुम्मट में किराये के मकान में रहता है। वह टूरिज्म मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। 13 फरवरी को लापता हो गया। परिवारीजनों ने उसका मोबाइल मिलाया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ आया। रात में उसके मोबाइल से किसी ने कॉल की। फोन करने वाले ने कहा कि राहुल का अपहरण कर लिया है। अगर, सलामती चाहते हो तो 15 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद फिर से मोबाइल बंद हो गया। शनिवार को परिवारीजन आगरा आ गए। छात्र के चाचा विश्वास भाजन ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका से परिवारीजन चिंतित हैं।