फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stress after schoolgirl kidnapping

दौरेठा में छात्रा के अपहरण से तनाव

Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
stress after schoolgirl kidnapping
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला आगरा
शाहगंज थाना क्षेत्र के दौरेठा गांव में आठवीं की छात्रा के अपहरण से सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं। आरोप है कि  पूजा ( परिर्वतित नाम ) का अपहरण शमीम ( परिवर्तित नाम) ने किया है। इसका पता चलने पर पूजा के परिवारीजनों ने उसके घर जाकर हंगामा किया। उधर मंगलवार सुबह हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा, पूर्व प्रांतीय प्रचार प्रमुख विवेक शुक्ला, उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह और बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर सत्संग प्रमुख विनोद शर्मा, रवि दुबे, विनोद शर्मा ने शाहगंज थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच ने अपहृत की बरामदगी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। तब पुलिस ने उसके भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाई ने पूछताछ में बताया है कि शमीम, पूजा को ले गया है। वे आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। इस पर पुलिस स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तनाव के चलते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed