{"_id":"58ed23464f1c1b791ecf5329","slug":"sp-city-bareilly-sameer-saurabh-s-court-in-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी बरेली समीर सौरभ की हुई कोर्ट में पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी बरेली समीर सौरभ की हुई कोर्ट में पेशी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा थाना के दहेज हत्या के मामले में विवेचना अधिकारी रहे और वर्तमान में बरेली के एसपी सिटी समीर सौरभ मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए कई मर्तबा बुलाया गया था लेकिन वह आने से बचते रहे। पिछली तारीख पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। इसके बाद वह तारीख पर पहुंच गए। उन्होंने बयान भी दर्ज करा दिया।
केस फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक में चल रहा है। मामला राज्य बनाम प्रदीप कुमार है। इसकी रिपोर्ट न्यू आगरा थाना में दर्ज हुई थी। उस समय समीर सौरभ हरीपर्वत सर्किल के सीओ थे। उन्होंने ही दहेज हत्या के इस मामले की विवेचना की थी। उनके बयान दर्ज कराने के लिए न आने पर पिछली तारीख 20 मार्च को जज सर्वेश कु मार ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
एसएसपी बरेली को नोटिस भी जारी किया गया था। इसमें समीर सौरभ के हर हाल में कोर्ट में हाजिर होने की हिदायत दी गई थी। एसएचओ न्यू आगरा थाना से कहा गया था कि वह पेशकार या कांस्टेबल को भेजकर एसपी सिटी बरेली को कोर्ट के आदेश से अवगत कराएं। इसी सख्ती का नतीजा रहा कि समीर सौरभ मंगलवार सुबह ही कोर्ट में पेश हो गए।