फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of retired ASP charged misconduct case

रिटायर्ड एएसपी के बेटे पर दुराचार का केस

Thu, 09 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 09 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Son of retired ASP charged misconduct case
थाना जगदीशपुरा में एक युवती ने रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे सोहेल पर शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें अशफाक  अहमद पर धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में उनके साथ चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवती अधिवक्ता है। उसने आरोप लगाया कि साल 2007 में उसकी दोस्ती जयपुर हाउस के गजानन नगर निवासी सोहेल से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2014 में शादी की बात कहने पर सोहेल ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। सोहेल ने जीजा आविद आदिल से बात कराई। उन्होंने भी यही कहा कि जब तक उनका धर्म नहीं अपनाती तब तक शादी नहीं होगी।
विज्ञापन

इस पर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद आठ नवंबर 2015 को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में सगाई करा दी। शादी एक फरवरी को तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के कुछ दिन बाद सोहेल उसे बिचपुरी ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर बहलाकर शांत कर दिया। जनवरी में युवती के पिता शादी की बात करने गए तो अशफाक अहमद टालमटोल करने लगे। कई बार बात करने पर भी टालते रहे। 19 अप्रैल को अशफाक अहमद, आविद आदिल, सोहेल घर पर पहुंचे। उन्होंने सोहेल के साथ उसकी शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को यहीं रफा-दफा करने की कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती ने अब थाना जगदीशपुरा में धारा 376, 420, 506 और 153 ए में  मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में रहे एसपी क्राइम
अशफाक अहमद आगरा में एसपी क्राइम रहे हैं। इसके अलावा वह परिवार परामर्श केंद्र के नोडल अधिकारी भी रहे थे। इससे पहले एसपीआरए और एसपी सिटी भी रहे हैं।

युवती की तहरीर पर बलात्कार, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सुशील घुले, एसपी सिटी


ब्लैकमेल करने की नियत से लगाए आरोप 
युवती के आरोप गलत हैं। वह अक्सर मेरे बेटे के हास्पिटल जाती थी। इस दौरान उसने बेटे पर एक फ्लैट उसके नाम करने का दबाव बनाया। यह भी कहा कि वह मां-बाप की प्रापर्टी को अपने नाम करा ले। मना करने पर आए दिन बेटे के अस्पताल जाकर झगड़ा करने लगी। इस पर रिश्ता तोड़ा था। युवती के मां-बाप ने एक परिचित के माध्यम से समझौता किया था। सगाई में खर्च पांच लाख रुपये भी लिए थे। इसका शपथपत्र और वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। धर्म परिवर्तन कराने की बात बिल्कुल गलत है। यह आरोप ब्लैकमेल करने की नियत से लगाया गया है।
अशफाक अहमद, रिटायर्ड एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed