फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son killed father over tractor dispute in mathura

ट्रैक्टर विवाद में कलयुगी पुत्र ने ले ली पिता की जान, परिजनों ने चोरी-छिपे किया अंतिम संस्कार

Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
son killed father over tractor dispute in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुराने ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने पिता की जान ले ली। उसने पिता के सिर पर बांक रखकर उन्हें डराने की कोशिश की, तभी पिता खड़े हो गए और बांक उसके सिर में घुस गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पिता को परिजन अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

 
जैंत चौकी क्षेत्र के गांव बाटी निवासी मोती सिंह (67) पुत्र तोता का नाम प्रगतिशील किसान के रूप में दर्ज है। शायद ही ऐसा कोई अधिकारी होगा, जो मोती सिंह को न पहचानता हो, खासकर कृषि संबंधी योजनाओं को लेकर मोती सिंह का दबदबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे से हुआ था विवाद

सोमवार को उनका अपने छोटे बेटे रामेश्वर से विवाद हो गया। रामेश्वर ने पिता को पुराना ट्रैक्टर और बड़े भाई नरेंद्र उर्फ नंदो को नया ट्रैक्टर देने का उलहाना दिया था। इसको लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। 

हाथ में बांक लिए रामेश्वर ने पिता के सिर पर बांक रखकर मारने को कहा। उनके खड़े हो जाने से बांक सिर में घुस गया। आनन-फानन में पिता को नयति अस्पताल ले गए। यहां पर पिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बिना बताए मोती सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। जैंत पुलिस को भनक लगी तो सीओ सदर रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे और जैंत चौकी प्रभारी नीरज भाटी पहुंच गए। 

जानकारी जुटाई और बड़े भाई नरेंद्र की तहरीर पर छोटे भाई रामेश्वर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed