फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son killed father for land in mathura

जमीन के लिए बेटों ने पिता की हत्या कर शव जलाया, खेत में हड्डियां देख बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 15 Apr 2019 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
son killed father for land in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के गोवर्धन मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास खेत में बनी कोठरी में रह रहे पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद कलियुगी बेटों ने उपलों में जला दिया। रविवार को मिलने आई बेटी को पिता न मिलने पर इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


खेत पर राख में हड्डियां देखकर वो दंग रह गई। बहन ने अपने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। छाता पुलिस ने मृतक के खेत से राख एकत्रित की है। पुलिस की मानें तो सात बीघा जमीन के लिए बेटों ने हत्या की है।
विज्ञापन


कोतवाली छाता के मोहल्ला चंदूपुरा निवासी देवो पंडित (60) पुत्र राधारमण शर्मा की काफी समय से सात बीघा के खेतों को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों बेटों ने पिता को खाना देना बंद कर दिया तो वे अपने खेत पर बनी कोठरी में रहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में हड्डियां देख बेटी रह गई दंग

रविवार को बेटी अंजू पिता से मिलने आई। खेत पर पिता के न मिलने पर पास ही राख पड़ी देखी और उसमें हड्डियां देखकर दंग रह गई। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने हड्डियां कब्जे में ली। बेटी की तहरीर पर सुनील और विक्रम के खिलाफ छाता कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आखिर कैसे मारा गया, कब मारा यह साफ नहीं हो सका। केवल खेत पर कोठरी के पास राख मिली है, जिसमें हड्डियां मिली हैं। कब्जे में ले ली गई है। इतना जरूर है कि सात बीघा जमीन के लालच में पिता की हत्या की गई है। आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed