फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   somnath bharti

सोमनाथ के शरणदाताओं पर शिकंजा

Sat, 03 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 03 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
somnath bharti
दिल्ली के मालवीय नगर के आम आदमी पार्टी से विधायक एवं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के शरणदाताओं पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सोमनाथ को साथ लेकर आई पुलिस टीम ने आगरा में उन स्थानों पर छापे मारे, जहां उन्होंने फरारी के दौरान शरण ली थी। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर एक में आप नेता कपिल वाजपेयी के घर पर उनकी मां ने पुलिस को खूब खरीखोटी सुनाई और घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद टीम ने अछनेरा के गांव सकतपुर में बनै सिंह पहलवान के यहां छापा मारा। बनै सिंह नहीं मिले।
विज्ञापन

बता दें, दिल्ली के द्वारिका थाने में पिछले दिनों सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दिल्ली पुलिस सोमनाथ की तलाश कर रही थी। 28 सितंबर को सोमनाथ कोर्ट में समर्पण करके जेल चले गए। दिल्ली पुलिस ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली के एसीपी एसके मीणा, इंस्पेक्टर धीरज व राजकुमार समेत तीन गाड़ियों में दर्जनभर पुलिसकर्मी सोमनाथ को लेकर जगदीशपुरा थाने पहुंचे। वहां दिल्ली पुलिस ने आमद कराई। इसके बाद जगदीशपुरा पुलिस को लेकर आप नेता कपिल वाजपेयी के सेक्टर एक स्थित घर पहुंचे। वहां दिल्ली पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। कपिल वाजपेयी की मां मंजू वाजपेयी ने टीम को घर में नहीं घुसने दिया। सर्च वारंट दिखाने पर ही अंदर घुसने को कहा। मंजू का कहना था कि केंद्र सरकार के इशारे पर आप नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सोमनाथ वारंट जारी होने से पहले उनके घर रुके थे। वहां से दिल्ली पुलिस अछनेरा थाना पहुंची। पुलिस ने सकतपुर गांव के आप नेता बनै सिंह के घर पहुंचकर पूछताछ की, बनै सिंह भी पुलिस हत्थे नहीं चढ़े। दो घंटे तक छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस सोमनाथ को लेकर अछनेरा थाने पहुंची। सहाई गांव भी गई थी। एसीपी एसके मीणा ने बताया कि वे साक्ष्य जुटाने आए हैं। शरणदाताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट.....
ट्यूबवेल पर बनाया था ठिकाना
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ ने फरारी के दौरान बनै सिंह पहलवान के खेत में ट्यूबवेल पर डेरा जमाया था। वहां उन्होंने प्रधान पति दिनेश इंदौलिया का लैपटॉप इस्तेमाल किया था। इसके चलते दिल्ली पुलिस अछनेरा तक पहुंची। उन्हाेंने सकतपुर के साथ सहाई गांव में भी फरारी काटी थी। सोमनाथ सिकंदरा स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर में भी रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed