{"_id":"85abb6aa341e6dbcda1fe68b3e18e3b6","slug":"sketch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का सुराग नहीं, स्केच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों का सुराग नहीं, स्केच जारी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके लॉयर्स कालोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहने वाले यूनिवर्सिटी के लिपिक दिलावर सिंह के घर रविवार रात पड़ी डकैती में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सोमवार को हुलिए के आधार पर बदमाशों के स्केच तैयार कर मीडिया में जारी किए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई न कोई सुराग जरूर मिल जाएगा। उधर, घटना की एफआईआर डकैती की धारा में ही दर्ज की गई है।
मीटर ठीक करने के बहाने से घुसे बदमाशों में से पांच 25-35 साल के थे जबकि एक 40-45 का। सभी के चेहरे खुले थे। बात-बात पर गालियां दे रहे थे। मेरठ क्षेत्र की बोली बोल रहे थे। उन्हें शायद घर में 10 लाख मिलने की सूचना थी। कह रहे थे, मेरठ के बदमाश हैं, दस लाख लेकर ही जाएंगे।
पुलिस ने सोमवार सुबह कालोनी के घर-घर जाकर मालूम किया कि कहीं गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। जब कही नहीं मिले तो पीड़ितों को थाना बुलाकर हुलिए के आधार पर एक्सपर्ट से स्केच तैयार कराए गए। इसके अलावा न्यू आगरा और सिकंदरा क्षेत्र में घर में घुसकर लूट करने वाले गिरोह के सदस्यों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कई बदमाश जेल से बाहर बताए गए हैं। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। बता दें, बदमाश सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, चांदी की एक पायजेब, 17 हजार कैश, लाइसेंसी असलाह के 45 कारतूस लूट ले गए थे।
उधर, वारदात से कॉलोनी में दहशत है। सोमवार को कालोनी में सन्नाटा रहा। शाम को लोगों ने गेट बंद रखे। आम तौर पर यहां देर रात तक चहल-पहल रहती है लेकिन वारदात के चलते खौफ है।