फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sister handed over gang rape accused brother to police in agra

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाई को बहन ने नहीं दी पनाह, पुलिस बुलाकर करवाया गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2019 11:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
sister handed over gang rape accused brother to police in agra
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाई को बहन ने खुद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। दीवानी पेशी में गुरुवार को आरोपी, पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ था। शाम को जिला कारागार ले जाते समय बंदियों की सही से गिनती नहीं की गई। 
विज्ञापन


हवालात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। आरोपी भागकर अपनी बहन के घर पहुंचा था, जहां उसे शरण नहीं मिली। वहीं इस मामले में पुलिस लाइन के छह सिपाही और बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जिला कारागार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध कागारौल निवासी असलम को गुरुवार को अन्य बंदियों के साथ दीवानी पेशी पर लाया गया था। शाम को बंदियों को पुलिसकर्मी जेल में दाखिल करने गए थे। जेल में गिनती में असलम नहीं मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसके फरार होने की जानकारी मिली। पुलिसकर्मी यह तक नहीं बता सके थे कि उसकी पेशी हुई थी या नहीं? वह कहां और कैसे भागा? इस मामले की जांच एसपी प्रोटोकॉल डा. एमपी सिंह ने की। इसमें पुलिसकर्मियों की लापरवाही से बंदी के भागने की बात सामने आई। 

बहन के घर पहुंचा था आरोपी

आरोपी असलम की बहन नाई की मंडी में रहती है। दीवानी से भागने के बाद वो पैदल एमजी रोड होता हुआ बहन के घर पहुंच गया। बहन ने उससे पूछा कि तुम जेल में थे, यहां कैसे आ गए। इस पर बताया कि हवालात में वो रह गया था। इस कारण वो भटकता हुआ यहां आ गया है।

इस पर बहन ने उसे बैठा लिया। असलम को बातों में उलझाकर रखा। उसके यहां आने की सूचना पर थाना कागारौल पुलिस को दी। इसके बाद थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। आरोपी असलम को पत्नी छोड़कर जा चुकी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी बकरों को बेचने का काम करता था। 

उधर, इस मामले में पुलिस लाइन के एसआई उदयवीर सिंह ने मुख्य आरक्षी समुंद्र सिंह, आरक्षी अरविंद कुमार (ड्यूटी वितरण), शेर सिंह (चेकिंग ड्यूटी), प्रवीण (निगरानी एवं चेकिंग ड्यूटी), सिपाही अजय प्रताप सिंह, आरक्षी साजिद और बंदी असलम के खिलाफ धारा 223, 224 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed