{"_id":"571d2f9a4f1c1b946c8b4d4d","slug":"sikri-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी में दो दर्जन से अधिक मकान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकरी में दो दर्जन से अधिक मकान जले
सीकरी में दो दर्जन से अधिक मकान जले
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
सीकरी में दो दर्जन से अधिक मकान जले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंडी मिर्जा खां में रविवार दोपहर आग लग गई। इससे दो दर्जन से अधिक कच्चे और पक्के मकानों में रखा सामान, भूसे की बुर्जियां, बिटौरे आदि जलकर राख हो गए। हादसे में एक युवक और पांच पशु झुलस गये। जबकि आठ बकरियां जलकर मर गईं। सूचना के तीन घंटे बाद दमकल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।
दोपहर लगभग ढाई बजे गांव मंडी मिर्जा खां में पंचायत घर के पीछे पहाड़ की ओर से बिटौरों में लगी आग हवा के साथ कुशवाह बस्ती तक पहुंच गई। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने घर से सामान निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोग आग बुझाने में लग गए लेकिन बेकाबू हुई लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पानी की कमी के चलते लोगों को आग बुझाने में सफलता नहीं मिली। वहीं, सूचना के तीन घंटे बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। हादसे में घरों में रखा अनाज, नगदी, गहने समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। एक मैजिक टेंपो जल गया। आग बुझाने के दौरान में युवक भीमसेन पुत्र मदनलाल और सुंदर वाल्मीकि के पांच पशु झुलस गये। जबकि ग्रामीण गोकुल की आठ बकरियां जलकर मर गईं। सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस, पालिका प्रशासन के लोग और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। देरशाम तक दमकल आग बुझाने में लगी हुई थी। वहीं, औलेंडा हॉल्ट स्टेशन से गांव को जाने वाले रास्ते पर गांव के पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र, अवधेश जगरिया और चोखीराम जगरिया की भूसे की बुर्जियों में आग लग गई। इससे हजारों रुपये का भूसा और ईंधन जल गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया।
-----------
आग बुझाने में पानी की कमी आई आड़े
ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान न किसी अधिकारी ने कराया और न जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान दिया। इसी के चलते जब गांव में आग लगी तो बुझाने के लिए लोगों को पानी भी न मिल सका।
विज्ञापन
-------
आग से इनका हुआ नुकसान
सुरेश का टेंपो, गोकुल की आठ बकरी, मानिक, भरत, घुरे वाल्मीकि, सुल्तान, कुंवरपाल, भूपसिंह, करन सिंह, ईश्वरी, गोपाल, बदन सिंह, सोरन, कमल सिंह के घर में शादी का सामान, शंकरलाल, हत्थे सिंह, खुशीराम, मदनलाल, चेतराम, संजय, पदम सिंह, सुल्तान, कन्हैया, पदम सिंह, तेजपाल, विधवा मोहन देई, चंपा देवी समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घरों में रखा सारा सामान जल गया। गोकुल, गुल्टू, सकील, फत्ते, वीरी, यादराम पूर्व प्रधान, सुरेश, वासदेव, पंकज, सोरन, भीमसेन, वासदेव, ताराचंद्र कुशवाह, अमर सिंह, मेघराम, सीताराम, भरत, पिंकू, जगनसिंह, भूदेव, डम्बर सिंह आदि का भूसा और ईंधन जल गया।
-------------
ब्लॉक स्तर पर दमकल की मांग
भाजपा नेता जितेंद्र फौजदार, ग्रामीण चंद्रभान शुक्ला, विनोद शर्मा, बाबूलाल प्रधान, हरेन्द्र शर्मा आदि ने ब्लॉक स्तर पर दमकल रखे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दमकल पास होती तो इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने तीन घंटा देरी से दमकल पहुंचने पर आक्रोश जताया।
----------
अछनेरा में ट्रांसफार्मर जला
अछनेरा। कस्बे में स्टेशन रोड पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार देरशाम लगभग नौ बजे जल गया। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बाद में दमकल के सहयोग से लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने अवर अभियंता से नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
पिनाहट में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
पिनाहट। गांव अर्जुनपुरा निवासी बीपी सिंह की पत्नी रूमा रविवार सुबह खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इससे घर पर रखे छप्पर में भी आग पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास में रूमा, बीपी सिंह, रामदास गंभीर झुलस गये। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा रेकर कर दिया गया।