{"_id":"57ba002f4f1c1b9663d4f724","slug":"sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे
तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी में दुल्हारा रोड ग्वालियर दरवाजा के समीप तालाब में रविवार को नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक शव को चार घंटे बाद तो दूसरे को नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। सूचना के बाद भी प्रशासन की ओर से गोताखोर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा।
सुबह लगभग नौ बजे सीकरी की रामकृष्ण कालोनी निवासी सत्येन्द्र सिंह का पुत्र गोपाल (16) अपने साथी राहुल (15) पुत्र जगदीश और दो अन्य साथियों के साथ ग्वालियर दरवाजा स्थित प्राचीन शाही तालाब में नहाने गये थे। पानी में उतरने पर गोपाल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए राहुल ने हाथ पकड़ा तो वह भी डूब गया। यह देख वहां मौजूद साथियों के शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और कस्बे के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे के बाद गोपाल मिल गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राहुल को ढूंढने में लगभग नौ घंटे का समय लग गया। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस और प्रशासन की ओर से गोताखोर न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा। परिवारीजनों ने बताया कि मृतकों में गोपाल इंटरमीडिएट और राहुल ग्यारहवीं का छात्र था। वहीं, घटना की सूचना पर सांसद चौधरी बाबूलाल, भाजपा नेता जितेन्द्र फौजदार, चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम, द्वारिकाधीश सिंघल, प्रशांत पौनिया, रमजान उस्मानी, प्रहलाद गर्ग, सुरेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, रंजीत चौधरी आदि भी पहुंच गए। जबकि कई घंटों बाद उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह और सीओ अछनेरा रविकांत पाराशर पहुंचे।
---------
चंबल में बहे तीन युवकों को बचाया
पिनाहट। चंबल नदी इन दिनों उफान पर है। इसमें कोटा बैराज से पानी छोड़ा गया है। पानी के बहाव के साथ दूरदराज क्षेत्रों से लकड़ियां बहकर आ गईं। उन लकड़ियों को बाहर निकालने के प्रयास में मध्य प्रदेश के तीन युवक नदी में बह गए। उनकी चीख-पुकार सुन नदी किनारे मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बचाया। रविवार शाम को पिनाहट के उसैथ घाट पर मध्य प्रदेश सीमा के नयापुरा निवासी कलुआ (28), रामनरायन (35) और राजू (36) गांव बिंडवा के पास नदी में बहकर जा रही लकड़ियों को पकड़ रहे थे। पानी के तेज बहाव के साथ वे बह गए। चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले दिनों इसी तरह लकड़ियां निकालने के प्रयास में आठ युवक बह गए थे। तब उन्हें स्टीमर पर तैनात गोताखोरों ने बचाया था।