फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikari rap

सीकरी स्मारक के पास मासूम बालिका से दुष्कर्म

Thu, 29 Dec 2016 01:06 AM IST
सीकरी स्मारक के पास मासूम बालिका से दुष्कर्म
सीकरी स्मारक के पास मासूम बालिका से दुष्कर्म Updated Thu, 29 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
sikari rap
सीकरी स्मारक के पास मासूम बालिका से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर सीकरी में स्मारक के पास झाड़ियों में बुधवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे एक पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ युवक ने दुराचार किया। बालिका की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के चलते सांप्रदायिक तनाव फैल गया। बालिका की दादी ने केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन

आरोपी युवक सलीम (19) कस्बा के ही डेरा मोहल्ला का रहने वाला है। बालिका स्कूल से आने के बाद अपने भाई के साथ खेल रही थी। वहीं, से सलीम उसे उठा ले गया। उसे सुनसान जगह की ओर जाते कुछ लोगों ने देख लिया था। उसने वहां बच्ची से रेप किया। बालिका की चीख पुकार सुन लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसकी पिटाई कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 पीड़ित और आरोेपी अलग-अलग समुदाय के होने के चलते कस्बा में तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सूचना मिलते ही एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी शाम को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सुनसान स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इनके आसपास पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed