फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick passenger died in Roadways bus by suffocation

रोडवेज बस में घुटन से बीमार यात्री ने दम तोड़ा

Fri, 29 Apr 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 29 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
sick passenger died in Roadways bus by suffocation
पत्नी को शव के साथ रास्ते में ही उतारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजस्थान रोडवेज की बस में यहां गुरुवार शाम मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। पत्नी गुलाबो देवी के साथ सफर कर रहेबीमार भट्ठा मजदूर गंगादीन (35) ने दम घुटने से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मौत हो जाने पर ड्राइवर-कंडक्टर ने संवेदनहीनता की हद पार करते हुए गुलाबो को धक्के देकर शव सहित सड़क किनारे उतार दिया। वह शव के साथ एक घंटा सड़क  किनारे अकेली खड़ी बिलखती रही। 
विज्ञापन


हमीरपुर के पुरई गांव निवासी गंगादीन अपनी पत्नी गुलाबो के साथ धौलपुर के पास राजाखेड़ा में ईंट-भट्ठे पर काम करता था। तबीयत खराब होने पर घर जाने के लिए गुलाबो के साथ इटावा की बस में बैठा। इटावा पहुंचकर उन्हें हमीरपुर की बस मिलती। हालांकि मृत्यु के कारण की चिकित्सकीय पुष्टि तो नहीं हो सकी लेकिन गुलाबो ने बताया कि उसने बताया कि बस 80 सवारियों से ठसाठस भरी थी।गंगादीन को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी।
विज्ञापन


यह देख उसने पास बैठे यात्रियों से कहा कि बस रुकवाकर एंबुलेंस बुलवा दें, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। अंतत: गंगादीन ने सीट पर ही दम तोड़ दिया। यह देखकर पास बैठे लोग दूर हट गए। कंडक्टर ने उतरने को कहा। गुलाबो ने उसे इटावा तक ले चलने की गुहार की। उसने हाथ भी जोड़े, गिड़गिड़ाई कि वह अकेले शव को लेकर कैसे जाएगी लेकिन लेकिन कंडक्टर का दिल नहीं पसीजा। उसने  पिनाहट कस्बा आते ही एक पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर के साथ मिलकर शव सड़क किनारे उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चिल्लाई तो उसे धक्के दिए। इसके बाद बिलखती गुलाबो ने किसी राहगीर से विनती कर भट्ठा मालिक को फोन करवाया। राजाखेड़ा (राजस्थान) से भट्ठा मालिक के आने पर उसकी कार में शव लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed