{"_id":"5914b04c4f1c1b216585086b","slug":"shopkeeper-murdered-in-agra-only-for-20-rupees-recharge-coupn","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये के रिचार्ज कूपन के लिए आगरा में दुकानदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 रुपये के रिचार्ज कूपन के लिए आगरा में दुकानदार की हत्या
टीम डिजिटल आगरा
Updated Fri, 12 May 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार उदयराम जैन
- फोटो : amar ujala agra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा के गैलाना में गुरुवार शाम को 20 रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन के लिए दुकानदार उदयराम जैन (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का भाई रिचार्ज कूपन लेकर गया था। कुछ देर बाद कूपन को स्क्रेच कर लाया और वापस करने का दबाव बनाने लगा। दुकानदार ने कूपन वापस करने से मना कर दिया। इस पर ही उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन सभी परिवारीजन फरार हो गए।
गैलाना, सिकंदरा निवासी उदयराम जैन घर में परचून की दुकान चलाते थे। वह रिचार्ज कूपन भी बेचते थे। बेटा वेदप्रकाश शमसाबाद के के एक स्कूल में शिक्षक है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली सुशीला देवी का बेटा विक्कू दोपहर तकरीबन 3:30 बजे 20 रुपये का रिचार्ज कूपन लेने आया था। कुछ देर बाद वह लौटकर आया। उसने उदयराम से कहा कि कूपन से मोबाइल रिचार्ज नहीं हो रहा है। वापस करने की कहने लगा। इस पर उदयराम ने चेक किया तो कूपन स्क्रैच हो चुका था। उन्होंने कूपन वापस करने से इंकार कर दिया। इस पर विक्कू वापस गया। एक घंटे बाद उसकी मां सुशीला देवी आई। उसने कूपन वापस करने का दबाव बनाया।
उदयराम के मना करने पर उनके दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद घूंसा भी मारा। दुकान का सामान भी फेंक दिया। लोगों के जुटने पर वह चली गई। शाम तकरीबन सात बजे उदयराम घर के बाहर टहल रहे थे। बेटा दुकान में बैठा था। तभी सनी बाइक से आया। उसने तमंचा निकालकर उदयराम के सीने में गोली मार दी और भाग गया। उदयराम जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज परिवारीजन आ गए। बेटा उन्हें नजदीक के अस्पताल में लेकर गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर गए, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। मृतक के बेटे वेदप्रकाश ने सनी सिकरवार, उसके दो भाई और मां सुशीला के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पहले मां ने किया ऐलान, फिर बेटे ने मारी गोली
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala agra
मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि सुशीला देवी ने दुकान पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया था। उदयराम जैन से मारपीट तक कर दी। उदयराम उससे कहते रहे कि उसका बेटा स्कूल गया है। उसके आने पर वह कूपन से रिचार्ज करवा देंगे। इसके बावजूद सुशीला देवी नहीं मानी।
वह धमकी देकर गई कि अभी वह अपने बेटे सनी को भेजती हैं। वहीं तुम्हें देखेगा। इसके ही दो घंटे बाद सनी आया और हत्या की वारदात कर चला गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का परिवार दबंग है। सनी का पिता पैरालाइज्ड है।
रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। उनकी दबंगई के आगे क्षेत्र में कोई भी नहीं बोलता है। उदयराम की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटा वेदप्रकाश है। पत्नी आशा जैन हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित परिवार दहशत में है।