फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocked, the daughter of Satendra drank thinner

सदमे में थिनर पी गई सतेंद्र की बेटी

Mon, 15 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 15 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shocked, the daughter of Satendra drank thinner
डा. बीआर अंबेडकर विवि कर्मचारी सतेंद्र सिंह की 12 फरवरी की देर शाम पालीवाल पार्क में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद ही उनकी बेटी सोनम सदमे में आकर नेल पेंट रिमूवर (थिनर) पी गई थी। रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार को इसका पता चला। उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इस पर उसे साकेत स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। आरोप है कि वहां कंपाउंडर ने पुलिस केस बताकर भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस पर वहां हंगामा हो गया। नर्सिंग होम के स्टाफ और सोनम के परिवारीजनों के बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। सतेंद्र के चचेरे भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कुछ देर बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह के परिवारीजनों ने बताया कि कंपाउंडर ने उनसे कहा कि पहले पुलिस को सूचना दी जाएगी, बाद में उपचार होगा। उन्होंने कहा था कि पहले उपचार करो, पुलिस को बाद में बता देना।
विज्ञापन

उधर, नर्सिंग होम संचालक का कहना है कि वे लोग कह रहे थे कि पुलिस को सूचना दिए बगैर उपचार करो। इसके बाद वे लोग उसे ले गए। उधर, परिवारीजनों ने बताया कि उसे बोदला स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया। उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। उसकी तबीयत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed