फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shalindra's histisheet open

जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल बना हिस्ट्रीशीटर

Wed, 26 Aug 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 26 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
shalindra's histisheet open
आगरा से एटा जेल भेजे गए हाईप्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल अब हिस्ट्रीशीटर अपराधी बन गया है। थाना ताजगंज में उसकी हिस्ट्रीशीट ए खोल दी गई है। नंबर दिया गया है 61 ए। यह कार्रवाई तब हुई है जब उसके खिलाफ 35 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 23 में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। बाकी में भी फटाफट जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके विपरीत पुलिस ने जालसाजी की रकम बरामदगी के लिए ठीक से प्रयास नहीं किए हैं। उसका सिर्फ एक कोल्ड स्टोरेज सील किया गया। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी संपत्ति मालूम तो कराई गई लेकिन इसके बाद जांच आगे नहीं बढ़ी। उसके बैंक खातों से लेकर शेयर तक की डिटेल तैयार कराई गई, लेकिन इसके बाद कार्रवाई रुक गई।
विज्ञापन

आला अफसरों ने शुरू में बड़े जोर से दावे किए कि इस मामले में शैलेंद्र के अलावा जालसाजी में शामिल रहे सभी लोग जेल जाएंगे, लेकिन बाद में इरादा अचानक बदल गया। पुलिस ने उसका गैंग रजिस्टर्ड करके गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (एक) के तहत उसकी जालसाजी से अर्जित संपत्ति कुर्क करने की बात भी कही थी। लेकिन इसमें भी बात आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर से उधर घूम रही एसएमएस डिटेल
शैलेंद्र अग्रवाल के साथ अफसरों की बातचीत के ढेरों एसएमएस की डिटेल पुलिस के पास है, लेकिन इसे जांच में शामिल नहीं किया जा रहा। अभी तक दर्ज चार्जशीट में इसे कोर्ट के सामने नहीं रखा गया। यह डिटेल कभी डीआईजी की साइबर सेल के पास पहुंच जाती है तो कभी एसएसपी दफ्तर। इस डिटेल में दो पूर्व डीजीपी समेत कई अधिकारी फंस रहे हैं। फिलहाल यह डिटेल एसएसपी ऑफिस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed