फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shailendra agrawal make fun in police custody

पेशी पर ऐश काट रहा शैलेंद्र अग्रवाल

Sun, 19 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 19 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
shailendra agrawal make fun in police custody
श्‍ाैलेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
एटा जेल में बंद हाईप्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल पेशी पर ऐश काट रहा है। वह कचहरी में मजे से अकेला घूमता है, अभिरक्षा में लगे सिपाही दूर रहते हैं। जब चाहता है टेंपों में बैठ जाता है, मन करता है तो अपनी फारच्यूनर मंगाकर उसमें सवार हो जाता है। पुलिसवाले उसे मोबाइल फोन भी मुहैया कराते हैं। यह दावा उसकी जालसाजी के पीड़ितों का है। उन्होंने उसका स्टिंग आपरेशन किया है। इसके वीडियो फुटेज मीडिया को जारी कर दिए हैं। शैलेंद्र पर 45 केस दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। उसकी बैरक में कई बार छापा पड़ चुका है। एक बार सेट टॉप बॉक्स पकड़ा गया। उसे कचहरी हवालात में कुर्सी पर बिठाए जाने और उसे मौज मस्ती कराने की बात भी सामने आ चुकी है। इसके बाद ही उसे एटा जेल शिफ्ट किया गया था। पीड़ितों में शामिल विनय बंसल और मनोज गोयल ने ताजा स्टिंग कराया है। उनके मुताबिक, वह शुक्रवार को तारीख पर आया था। इससे सात दिन पहले भी उसकी पेशी हुई थी। इसी दौरान यह स्टिंग कराया गया।
विज्ञापन


कभी फ्रेंच कट, कभी क्लीन शेव
विनय बंसल ने बताया कि शैलेंद्र अग्रवाल कभी फ्रेंच कट स्टाइल दाढ़ी रख लेता है तो कभी क्लीन शेव हो जाता है। वह ऐसा इसलिए करता है ताकि पहचान में आसानी से न आए। वह अपना चेहरा भी ढककर रखता है। वह जिस फारच्यूनर में चलता है, उसका नंबर यूपी 32 एम 23489 बताया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी से करेंगे शिकायत
विनय बंसल ने बताया कि वह स्टिंग का पूरा वीडियो फुटेज डीजीपी जावीद अहमद के पास भेजेंगे। उन्हें बताएंगे कि किस तरह 45 मामलों के आरोपी को पुलिस मौज मस्ती करा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराएंगे कि वह पीड़ितों को केस वापसी की धमकी दे रहा है। पांच लोगों ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed