फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shahid

हर ओर से आवाज, हमला करे हिंदुस्तान

Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
हर ओर से आवाज, हमला करे हिंदुस्तान
हर ओर से आवाज, हमला करे हिंदुस्तान Updated Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
shahid
हर ओर से आवाज, हमला करे हिंदुस्तान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को जिले भर में पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। लोगों ने कहा कि अब आतंकवाद को मिटाने के लिए पाक से सीधे जंग होनी चाहिए। सबक सिखाना जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन

दीवानी में यूपी उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना जनमंच ने जुलूस निकाला। न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। हाथों पर काली पट्टी बांधी। दीवानी चौराहे पर पाकिस्तान के पुतले में जूते मारते हुए आग लगा दी। इसके बाद शोक सभा हुई। इसमेें 18 शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट कर देना चाहिए। पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें। अचल कुमार शर्मा, सुरेंद्र लाखन, अशोक भारद्वाज, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र नाथ शर्मा, ज्ञान प्रकाश गर्ग, मनीष चतुर्वेदी, वीरेंद्र फौजदार रहे। 
विज्ञापन

आगरा बार एसोसिएशन ने सभा की। शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की गई। एमके सारस्वत, पीएस मेहरा, देवेंद्र वाजपेयी, सुधीश चंद्र जैन, विनय पतसरिया, केडी शर्मा, विजय कुमार शर्मा, गिरवर नरायन अग्रवाल, अभय पाठक, मान सिंह परमार, विजय पाल सिंह चौहान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता भी बंदूक उठाने को तैयार 
ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव दुर्ग विजय सिंह भैया ने कहा कि बार के सौ से अधिक अधिवक्ता एनसीसी का बी और सी सर्टिफिकेट प्राप्त किए हुए हैं। अगर, देश में जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता कलम छोड़कर बार्डर पर बंदूक भी चलाने जाएंगे। 

पाकिस्तान को मिले उसी की भाषा में जवाब
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटिया तिराहा हनुमान मंदिर के सामने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को फांसी पर लटकाया। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। भाजपा नेता अरुण पाराशर ने कहा कि आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान विश्व पटल पर अलग-थलग पड़ गया है। बलूचिस्तान में चौतरफा घिरा पाकिस्तान बौखलाहट में भारतीय सेना के कैंपों को निशाना बना रहा है। प्रदर्शन में पार्षद मनोज राजौरा, केके भारद्वाज, बच्चू सिंह, मनोज गोला, संदीप दैपुरिया आदि मौजूद रहे।
भाजपा गोपेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। महानगर उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, शरद चौहान, भानु महाजन, डा. मंजू गुप्ता, विनोद सारस्वत आदि मौजूद रहे।
हिंदू जनजागृति समिति के ठाकुर सिंह, शुभम सोनी, नवीन भारद्वाज व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर प्रतापपुरा पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सामूहिक चिट्ठी लिखीं। इसमें उन्होंने पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ऋषि तिवारी के नेतृत्व में पाकिस्तान का झंडा जलाया। जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह परमार ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। पीयूष श्रीवास्तव, रंजीत ठाकुर, गणेश मोहन, तरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिमपुरी चौराहा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रदर्शन में सोनू चौधरी, सत्य प्रकाश लोधी, शिवम पचौरी, गौरव सोलंकी आदि मौजूद रहे।
पंचवटी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के श्याम भोजवानी, माधव कटारा, पवन जैन, सुमन यादव, सोनम बडोला आदि ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतापपुरा चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। अनूप वर्मा, बंटी ठाकुर, अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
जयपुर हाउस स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि अब केंद्र सरकार को बीच का रास्ता तलाशने के स्थान पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, यशपाल राना, घनश्याम पचौरी, समीर चतुर्वेदी, प्रताप सिंह बघेल, शब्बीर बन्ने, कृष्णा तिवारी आदि मौजूद रहे। 


पूर्व सैनिकों ने की सेना को खुली छूट देने की मांग
बाह। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की घटना को लेकर पूर्व सैनिकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मुुंहतोड़ जवाब देने की सेना को खुली छूट मिलनी चाहिए। सरकार सैनिकों की शहादत का मोल समझे। बरना पूर्व सैनिक जंग के मोर्चे पर जाने को भी तैयार हैं। 1962, 1965, 1971 की जंग में बहादुरी से लडे़ रूदमुली के सर्वजीत सिंह ने सरकार से सेना को खुली छूट देने की मांग की। कहा जरूरत पडे़ तो जंग के मोर्चे पर पूर्व सैनिक भी जाने को तैयार हैं। रूदमुली के ही जगतपाल सिंह और रनवीर सिंह ने कहा कि शहादत को असली सलामी पाकिस्तान को उसके किये की सजा देकर दी जानी चाहिए। रूदमुली के ही पूर्व सैनिक निहाल सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान की करतूत का जवाब देने की छूट सेना को दी जाये। यही शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महीपति सिंह औक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि वे सैनिकों की शहादत से दुखी हैं। सरकार को जल्द से जल्द जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed