{"_id":"596cd9c94f1c1beb6b8b45d2","slug":"sexual-harassment-of-teacher-by-manager-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को प्रधानाचार्य बनाने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा प्रबंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका को प्रधानाचार्य बनाने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा प्रबंधक
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के एक वित्तविहीन कॉलेज के प्रबंधक पर कालेज की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य बनाने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका जब गर्भवती हो गई तो गर्भपात के लिए दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। हारकार उसने महिला आयोग की शरण ली है।
बताया गया है कि मैनपुरी नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बीएड करने के बाद तीन साल से एटा जिले के एक वित्तविहीन कालेज में पढ़ाने जाती है। कालजे का प्रबंधक भी मैनपुरी रहने वाला है। दोनों साथ ही विद्यालय जाते थे। शिक्षिका का आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर प्रबंध ने उसे प्रधानाचार्य बनाने का झांसा दिया और इस बहाने ही उसका यौन शोषण करता रहा।
जब वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर धमकाया। यह बात उसने अपनी मां को बताई तो उन्होंने फरवरी माह में उसका गर्भपात करा दिया और प्रबंधक से मामले की शिकायत की। इस पर प्रबंधक ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि उसने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला आयोग में शिकायत की। अब महिला आयोग ने पत्र भेजकर शिक्षिका को दो सप्ताह के अंदर मामले से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। इधर महिला आयोग से शिकायत की बात जब प्रबंधक को पता चली तो वह शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।
प्रबंधक का कहना है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो पूरे परिवार को ठिकाने लगा देगा। इससे शिक्षिका के परिवारीजन दहशत में हैं। उन्होंने शिक्षिका का घर से बाहर निकलना तक बंद करा दिया है। शिक्षिका ने प्रबंधक पर सत्र 2016-17 का पूरा वेतन न देने का आरोप भी लगाया है।