फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual abused with minor girl in etah

मासूम बच्ची को घर से उठा ले गए बदमाश, खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Mon, 26 Aug 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
sexual abused with minor girl in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में शनिवार रात घर के बाहर सो रही बच्ची को बदमाश उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने घटनास्थल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी से मारपीट कर लूटपाट की। 
विज्ञापन


बदहवास हालत में रात को करीब तीन बजे मासूम घर वापस आई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रात में ही उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां से पीड़िता को जिला महिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को अलीगढ़ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में मकान के बाहर परिजनों के साथ नौ वर्षीय बच्ची सो रही थी। पास में लेटी मां को रात में बुखार आ गया तो वो मकान के अंदर चली गई। रात करीब एक बजे बदमाश आए और बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को जंगल में गांव के ही एक युवक की ट्यूबवेल पर ले जाकर बदमाशों ने दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद बच्ची बदहवास हालात में घर लौटी तो उसने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। उसकी बात सुन परिजन के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

परिजन रात में ही बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेज दिया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के ताऊ की तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

बच्ची से हुए दुष्कर्म की गवाही घटनास्थल पर पड़े खून के धब्बे दे रहे हैं। बदमाशों ने जिस स्थान पर बच्ची से दुराचार किया है, वहां पर काफी खून और खून से सना हुआ कपड़ा पड़ा हुआ था।

एएसपी संजय कुमार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात की। वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द होने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed