फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Absuse With College Student By Principal Crime News

प्रधानाचार्य चार वर्ष तक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता का आरोप कहा- कहीं और शादी नहीं होने दूंगा...

Sat, 07 Nov 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Nov 2020 12:07 AM IST
सार

  • छात्रा ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
  • चार वर्ष तक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म
  • पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

विज्ञापन
Sexual Absuse With College Student By Principal Crime News
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनुसूचित जाति की छात्रा से एक प्रधानाचार्य चार वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर गोद भराई की रस्म कराई तो इसकी भनक प्रधानाचार्य को लग गई। आरोप है कि उसने युवती के मंगेतर को बुलाकर कहा ‘छात्रा मेरी है, मेरी ही रहेगी, मैं उसकी शादी नहीं होने दूंगा।’ युवक ने आरोपी प्रधानाचार्य की बातचीत का वीडियो बना लिया। शुक्रवार को छात्रा ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कस्बा निधौलीकलां के एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। छात्रा का आरोप है कि वर्ष 2017 में वह कक्षा नौ की छात्रा थी और तब उसकी उम्र 16 वर्ष थी। प्रधानाचार्य ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसे एक दिन रोक लिया। भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने और परिजनों की हत्या करने की धमकी देकर वह अब तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


बताया कि आगरा निवासी एक युवक से छात्रा की शादी तय हो गई और 18 अक्तूबर को उसकी गोद भराई की रस्म भी हो गई। इसकी जानकारी आरोपी प्रधानाचार्य को हुई तो 22 अक्तूबर को उसने छात्रा को विद्यालय बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर कहीं शादी की तो तुझे और तेरे परिजनों को मार दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी प्रधानाचार्य ने युवती के मंगेतर का किसी तरह मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे बुला लिया और चार वर्षों तक छात्रा को पत्नी की तरह रखने की जानकारी उसे दी। यह भी कहा ‘वह मेरी है, मेरी ही रहेगी, मैं उसकी दूसरी जगह शादी नहीं होने दूंगा।’ 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश निधौलीकलां पुलिस को दिए हैं। एसएसआई कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है।

युवती पिता के साथ शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आई थी, उसकी बात को ध्यानपूर्वक सुना। मामला गंभीर होने पर थाना निधौलीकलां प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी 

मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। मैं शादी शुदा हूं और दो बच्चों का पिता हूं। आरोपी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed